West Bengal

#Salanpur : सालनपुर में गैस सिलिंडर फटा, 8 गंभीर

Salanpur : एनटीपीसी प्रोजेक्ट के समीप बृंदावन ग्राम में एलपीजी सिलिंडर फटने से 8 लोग गंभीर रूप से घायल गये. घायलों में से दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है.

घायलों को आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार उक्त सभी घायल एनटीपीसी में ठेका श्रमिक थे. वे सभी एनटीपीसी के पास ही बृंदावन ग्राम में किराये पर एक कमरे में रहते थे.

एक कमरे में 9 लोग रहते थे. जानकारी के अनुसार घटना करीब सुबह 6 बजे की है. 9 लोगों में से एक आदमी पानी लेने घर से बाहर निकला था.

जाते समय उसने कमरे को बाहर से बंद कर दिया और अन्य शेष 8 व्यक्ति कमरे में ही रह गये. इसी बीच गैस सिलिंडर लीक होने लगा और किसी वजह से फट गया.

इसे भी पढ़ें – #CRISIL ने चालू वित्त वर्ष में #GDP वृद्धि का अनुमान 6.3 से घटाकर 5.1 प्रतिशत किया

पूरी तरह जल गया घर

घटना में कमरे के अंदर मौजूद सभी 8 लोग आग से झुलस गये. बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर फटने से पूरा घर जल कर खाक हो गया. सिलिंडर फटने की आवाज इतनी तीव्र थी कि आस पास के सब लोग स्तब्ध रह गये.

बाद में सभी घटना स्थल पर पहुंचे और स्थानीय एम्बुलेंस को इसकी सूचना दी. घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन परिस्थिति नाजुक होने के कारण, वहां से आसनसोल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें – #JharkhandElection दूसरे चरण के चुनाव में सीएम, स्पीकर सहित तीन मंत्रियों और दिग्गजों की साख दांव पर

मकान मालिक को किरायेदारों के बारे में जानकारी नहीं

घटना के बाद जब घायलों के बारे में मकान मालिक से जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की गयी तो उसने उक्त लोगों के बारे में कोई जानकारी होने से असमर्थता जतायी. उसने बताया कि उसके पास उक्त लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं है.

गौरतलब यह है कि इस प्रकार से मकान मालिकों की लापरवाही से कई आपराधिक और अन्य घटनाओं के बाद पीड़ितों और प्रभावित लोगों या किसी अपराध में शामिल लोगों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाती है. जबकि प्रशासन का सख्त निर्देश है कि मकान मालिक बिना पहचान पत्र और पूरी शिनाख्त के किसी को भाड़े पर मकान न दे.

इस घटना के बाद भी इस स्थिति का सामना करना पड़ा. मकान मालिक का कहना है कि एक स्थानीय परिचित व्यक्ति के कहने पर उन लोगों को मकान किराये पर दिया था.

इसे भी पढ़ें – #LokSabha : भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, रामायण, महाभारत या बाइबल की तरह सत्य नहीं है #GDP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button