
Jamshedpur: बिहार में मंत्री रह चुके जदयू के वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह सरयू राय का समर्थन करते हुए जनता से उन्हें वोट करने की अपील की है. उन्होंने रघुवर दास पर 86 बस्ती मामले में छल करने का आरोप भी लगाया.
बिरसानगर में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “बिरसानगर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि रघुवर दास 1995 से पूर्वी जमशेदपुर के विधायक हैं और उनकी राजनीति 86 बस्ती के आसपास घूमती रही है. लेकिन जब सीएम बने और 86 बस्ती के मालिकाना हक का वादा पूरा करने का समय आया तो उसको छोड़कर हर तरह के वादे किये.”
इसे भी पढ़ें : #JharkhandElection दूसरे चरण के चुनाव में सीएम, स्पीकर सहित तीन मंत्रियों और दिग्गजों की साख दांव पर
स्वच्छ और ईमानदार छवि के नेता है सरयू
नरेंद्र सिंह ने सरयू राय के मंत्रित्वकाल की ताऱीफ करते हुए कहा कि ये उनकी साफ और स्वच्छ छवि ही है जिसके चलते सरयू राय मंत्री रहते हुए भी गलत के खिलाफ आवाज बुलंद करते रहे. लेकिन शायद अब सरयु राय जैसे नेताओ की कद्र कम होती जा रही है.
जनता से सरयू के पक्ष में वोट करने की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे नेता जनता के लिए ही लड़ते हैं और जनता ही उनकी ताकत हैं.
नरेंद्र सिंह ने ये भी कहा कहा कि विद्यार्थी जीवन से वे सरयू राय को जानते हैं और जेपी आंदोलन से दोनों के राजनीतिक सफर की शुरुआत हुई.
इसे भी पढ़ें : जेपी नड्डा से कार्यकर्ता ने कहा- JMM करता है ब्लॉक लेवल तक की राजनीति, हमारी पकड़ सिर्फ जिले तक
अजेय नहीं हैं रघुवर
नरेंद्र सिंह ने कहा कि देश में कोई भी सीट किसी की बपौती नहीं है. लिहाजा रघुवर भी हार सकते हैं और इस बार ये मुमकिन है.
भाजपा ने सरयू जैसे नेता का टिकट काट कर ये दर्शा दिया है कि भाजपा में भी ईमानदार लोगों के लिए जगह नहीं. उन्होंने कहा कि वे सरयू राय के लिए जमशेदपुर आये हैं और जनता के बीच जाकर उनके लिए वोट मांगेंगे.
इसे भी पढ़ें : #Saraikela: पुलिस ने ग्रामीण को ही मार कर कहीं नक्सली तो नहीं बता दिया था! अब कर रही है जांच




