
Jamshedpur : यूनियन की कोशिश है कि इस साल समय पर ग्रेड कर कर्मचारियों को चौंकाया जाय. सूत्रों का कहना है कि 31 मार्च से लेकर 2 अप्रैल के बीच कंपनी का ग्रेड समझौता हो जाएगा. प्रबंधन और यूनियन के बीच ग्रेड को लेकर लगभग सहमति बन गई हैं, लेकिन यूनियन अध्यक्ष के शहर से बाहर होने के चलते ग्रेड समझौता पर हस्ताक्षर नहीं हो पा रहा है. अध्यक्ष आज 30 मार्च को शहर पहुंच रहे हैं.
31 और एक को कंपनी बंद, 2 अप्रैल को खुलेगी कंपनी
टाटा मोटर्स ने इस वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन 31 मार्च को ब्लॉक क्लोजर रखा है. एक अ्प्रैल को इन्फेंट्री है, ऐसे में बताया जा रहा है कि 2 अप्रैल तक ग्रेड पर हर हाल में हस्ताक्षर हो जाएगा. अगर ऐसा हुआ तो यह पहला मौका होगा, जब कर्मचारियों का समय पर ग्रेड होगा. अमूमन हर बार ग्रेड में देरी होती थी.
क्या फिर नया ग्रेड बनेगा
कर्मचारियों के बीच सबसे चर्चा का विषय है कि क्या प्रबंधन और यूनियन एक बार फिर नया ग्रेड बनाने जा रहा है. पिछले साल जेओ ग्रेड बना था.
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर: जानिए टाटा स्टील की जूनियर इंजीनियर की बहाली में झारखंड के उम्मीदवार क्यों नहीं कर पाएंगे आवेदन




