
Ranchi: झारखंड राज्य वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन 7 अक्टूबर को रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित वेटलिफ्टिंग हॉल में आयोजित किया जाएगा।इसकी जानकारी देते हुए झारखंड स्टेट वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के महासचिव अनिल कुमार जायसवाल ने बताया कि इस राज्य प्रतियोगिता का आयोजन सभी वर्गों में किया जाएगा. इस सम्बंध में सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है.
प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों की टीमों ने भाग लेने की सहमति प्रदान कर दी है. महासचिव के मुताबिक इस एकदिवसीय प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी अरूणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में आगे होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे.




