JharkhandRanchi

सीएम ने JPHCL के भवन निर्माण से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की, स्वीकृत थाना भवनों का शीघ्र निर्माण शुरू करने का निर्देश, थाना परिसरों में वृक्षारोपण करने को कहा

Ranchi : सीएम चम्पाई सोरेन ने शुक्रवार को झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के भवन निर्माण से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की. समीक्षा में झारखंड कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष -सह- प्रबंध निदेशक प्रशांत सिंह ने बताया कि गोड्डा, जामताड़ा और पाकुड़ में नई पुलिस लाइन का निर्माण हो चुका है. जिसका शीघ्र उद्घाटन किया जाना है. वहीं पुलिस भवन, पुलिस लाइन और थानों से संबंधित 290 भवनों के निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है.

उन्होंने प्रस्तावित नए पुलिस मुख्यालय से जुड़ी जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी. मुख्यमंत्री ने कहा झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा जिन भवन निर्माण योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाना है. उसमें पूरी पारदर्शिता बरती जानी चाहिए. स्वीकृत सभी थाना भवनों का निर्माण शीघ्र शुरू करने और लंबित भवनों का निर्माण कार्य यथाशीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया. सभी थानों के परिसर में वन विभाग के सहयोग से वृक्षारोपण करने को भी कहा. इस मौके पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार और मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button