JharkhandLead NewsRanchi

रांची: सर्कुलर रोड चौड़ीकरण में नहीं कटेंगे एक भी वृक्ष, सचिव के निर्देश पर 150 पेड़ कटने से बचे

हरियाली एवं पर्यावरण सुरक्षा के लिए पुराने जेल के निकट पौधरोपण शुरू, 250 तरुवर लगेंगे

Ranchi: राजधानी के व्यस्ततम मार्ग सर्कुलर रोड के सुंदरीकरण एवं चौड़ीकरण में एक भी वृक्ष नहीं कटेंगे. नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव  चंद्रशेखर ने सख्त हिदायत दी है कि विकास कार्यों मे एक भी पेड़ नहीं कटने चाहिए. साथ ही सचिव के निर्देश पर कचहरी चौक से कांटाटोली चौक के चौड़ीकरण के काम में शुक्रवार को पुराने जेल के पास वृक्षारोपण का काम शुरू किया गया.

इस सड़क के चौड़ीकरण के डीपीआर में पहले लगभग 150 पेड़ कटने का प्रावधान था, लेकिन चंद्रशेखर के निर्देश से यह सभी पेड़ कटने से बच गये. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि इस मार्ग में नाला निर्माण के क्रम में जहां भी बीच मे वृक्ष पड़ रहे हो वहां नाला को वृक्ष के निकट अर्द्ध गोलाकार बनाते हुये आगे बढ़ा जाये. सचिव ने निर्देश दिया है कि कचहरी चौक से कांटाटोली चौक के बीच किनारे जहां भी जगह मिले वहां वृक्ष जरूर लगाया जाये. इस निर्देश के तहत  जुडको की ओर पुराने जेल के पास खाली जमीन पर वृक्षारोपण का काम आरंभ किया गया.

सर्कुलर रोड की चौड़ीकरण का चल रहा काम

बता दें कि सर्रुलर रोड को कुछ हद तक सुगम यातायात के लिए चौड़ीकरण का काम चल रहा है. यह योजना 41 करोड़ रुपये की है. सड़क की वर्तमान चौड़ाई 9 से 10 मीटर को बढ़ाकर 15 से 17 मीटर किया जायेगा. इस कार्य मे नाममात्र का भूमिअधिग्रहण किया जाना है. इस सड़क के सुंदरीकरण के तहत वाटर एटीएम, शौचालय और बैठने के लिए आधुनिक कुर्सियां लगायी जाएंगी.

Related Articles

Back to top button