
Jamshedpur: जमशेदपुर के तमाम डायलिसिस सेंटरों में आयुष्मान योजना के तहत डायलिसिस करवा रहे मरीजों के समक्ष विकट समस्या इन दिनों उत्पन्न हो रही है. आयुष्मान योजना के तहत डायलिसिस सेंटर को धीरे-धीरे बंद किया जा रहा है और मरीजों को इलाज की चिंता सता रही है. आयुष्मान योजना की राशि निर्गत नहीं होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है.
शुक्रवार को बड़ी संख्या में मरीजों ने इसको लेकर जिले के उपायुक्त से गुहार लगाई है. मरीजों के अनुसार आयुष्मान योजना की राशि डायलिसिस सेंटरों को तकरीबन 6 महीनों से नहीं मिला है जिस कारण ये सेवा अब धीरे-धीरे बंद हो रहा है. ऐसे तमाम डायलिसिस के मरीजों के समक्ष विकट समस्या उत्पन्न हो जाएगी. चूंकि सभी मरीज निजी तौर पर डायलिसिस करवाने में सक्षम नहीं है. इन्होंने जिले के उपायुक्त को मांग पत्र सौंपते हुए इसके समाधान करवाये जाने की मांग की है.




