
Giridih: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन गिरिडीह की प्रधान जिला एंव सत्र न्यायधीश वीणा मिश्रा, कुंटुब न्यायलय के न्यायधीश अरविंद पांडेय, डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी अमित रेणु समेत बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दीप जलाकर किया। शनिवार को आयोजित लोक अदालत में इस दौरान 12 पीठों का गठन किया गया था। जिसमें बैंक से जुड़े मामलों के साथ सड़क हादसों से जुड़े मामले, सिविल मामलों के निष्पादन के साथ बिजली और वन विभाग समेत उत्पाद विभाग, खाद्य सुरक्षा के मामलों का निष्पादन किया गया। 12 पीठों में कुल 82 हजार 500 सौ मामलों का निष्पादन हुआ. इन मामलों के निष्पादन से अलग-अलग विभागों को तीन करोड़ 94 लाख का भारी-भरकम राजस्व भी हासिल हुआ.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में कर्नाटक में मिली प्रचंड जीत से उत्साहित कांग्रेसियों ने निकाला विजय जुलूस

लोक अदालत में कई विभाग द्वारा लाभुकों के बीच 90 करोड़ 55 लाख के परिसंपतियों का वितरण किया गया। जबकि मोटर वाहन क्लेम केस के कई मामलों के आश्रितों को चेक भी दिया गया। इधर राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि अब लोक अदालत के कारण अनावश्यक मुकदमों का बोझ तेजी से हट रहा है। और न्यायलय भी इसी प्रयास में है कि न्यायलय से विभागों से जुड़े मामलों के मुकदमों का तेजी से निपटारा हो। इधर लोक अदालत को सफल बनाने में सदर एसडीएम विशालदीप खलको, डीएसपी संजय राणा समेत अन्य न्यायिक, प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारियों समेत न्यायलय कर्मियों ने महत्पूर्ण भूमिका निभाया।




