
Palamu: पलामू जिले के हुसैनाबाद (जपला) को जिला बनाने की मांग हर समय की जाती है, लेकिन यहां छोटी-छोटी समस्याओं से लोगों को हर दिन जूझना पड़ता है. रसोई गैस की किल्लत यहां के लोगों के लिए बड़ी परेशानी है. कई दिनों के इंतजार के बाद भी लोगों को सिलिंडर नसीब नहीं हो पाता.
देखें वीडियो-
हर दिन लगती है ग्राहकों की भारी भीड़
हुसैनाबाद के एकमात्र स्वामी इंडेन गैस गोदाम पर रसोई गैस सिलिंडर लेने के लिए प्रतिदिन भारी भीड़ लगती है. सैकड़ों की संख्या में ग्राहक कतार में खड़े रहते हैं. ग्राहकों से पहले ही खाली सिलिंडर जमा करा लिया जाता है. एडवांस में राशि ली जाती है. इसके बाद भी ग्राहकों को रसोई गैस सिलिंडर नहीं मिल पाता.
इसे भी पढ़ें – #HyderabadEncounter : तेलंगाना हाई कोर्ट ने रेप के आरोपियों के शव 9 दिसंबर तक सुरक्षित रखने का आदेश दिया
गोदाम खुलने के पांच घंटे पहले खाली सिलिंडर लेकर लाइन में लग जाते हैं लोग
शनिवार को भी सैकड़ों ग्राहक खाली सिलिंडर लेकर कतार में लगे हुए थे. बहुतों को भरा हुआ सिलिंडर नहीं मिला. निराश होकर वे घर लौट गये. यह सिलसिला यहां सालों भर यहां चलता है. गोदाम सुबह 9 बजे खुलता है और उपभोक्ता अहले सुबह 5 बजे से ही खाली सिलिंडर लेकर लाइन में खड़े रहते हैं. भीड़ बेकाबू होने पर पुलिस की मौजूदगी में गैस सिलिंडर का वितरण किया जाता है.
इसे भी पढ़ें – #JharkhandElection: दोपहर एक बजे तक 45.33% मतदान, गुमला में पुलिस-पब्लिक में हिंसक झड़प के बाद वोटिंग बंद
विरोध करने पर एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की दी जाती है धमकी
कई उपभक्ताओं ने कहा कि कुव्यवस्था का विरोध करने पर एजेंसी संचालक द्वारा एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दी जाती है. पर्ची पर भरा हुआ गैस सिलिंडर देने के लिए पैसा लेने के 15 दिन बाद का समय दिया जाता है. यहां देश की पहली गैस एजेंसी है, जो 15 दिन पहले गैस की कीमत ग्राहकों से ले लेती है. इसके बाद गोदाम पर ही गैस की आपूर्ति की जाती है.
ग्राहकों का आरोप है कि उनका दोहरा शोषण जारी है. गैस लेने आने पर उनसे बुरा व्यवहार किया जाता है. गोदाम पर गैस लेने पर 15 रुपये की छूट का प्रावधान है, लेकिन यह छूट आज तक किसी उपभोक्ता को नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि उनके अग्रिम पैसे से ही गैस एजेंसी चलायी जा रही है. इसके बाद भी घोर कुव्यवस्था व्याप्त है. अग्रिम पैसा लेने के बाद भी समय पर लोगों को गैस नहीं मिलने से भारी परेशानी होती है.
इसे भी पढ़ें – #EconomySlowdown : कुमार मंगलम बिड़ला की नजर में देश की अर्थव्यवस्था रसातल के करीब पहुंच गयी



