Court NewsJharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

निलंबित आईएएस पूजा सिंघल समेत तीन के खिलाफ आरोप गठित

Ranchi: निलंबित आईएएस पूजा सिंघल के खिलाफ ईडी कोर्ट में आरोप गठित किया है. आरोप गठन के दौरान पूजा सिंघल कोर्ट में सशरीर उपस्थित थी. ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट ने पूजा सिंघल के खिलाफ लगे सभी आरोपों को पढ़कर सुनाया. पूजा ने अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों को गलत बताया. 3 अप्रैल को ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट ने पूजा सिंघल के डिस्चार्ज पिटीशन को खारिज कर दिया था. जिसके बाद सोमवार को आरोप गठन की प्रक्रिया पूरी हुई है. बता दें कि पूजा सिंघल समेत उनके पति के सीए सुमन कुमार एवं खूंटी के तत्कालीन सहायक अभियंता शशि प्रकाश के खिलाफ पूर्व में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है. राम विनोद प्रसाद सिन्हा के खिलाफ कोर्ट पूर्व में आरोप गठित कर चुकी है. अभी पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से दो माह की अंतरिम जमानत पर है.

सोमवार को पूजा सिंघल के अलावा उनके पति के सीए सुमन कुमार एवं खूंटी के तत्कालीन सहायक अभियंता शशि प्रकाश के खिलाफ भी आरोप गठित हुआ. इनकी पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट के समक्ष हुई.

Related Articles

Back to top button