JharkhandLead NewsRanchi

अवकाश के दिनों में भी सरकारी दफ्तरों में नजर आएंगे कर्मी, डीसी ने दिया निर्देश

Ranchi: रांची में राजपत्रित अवकाश के दिनों में भी सरकारी दफ्तरों में कर्मी नजर आएंगे. दरअसल पंचायत चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी, (पंचायत) सह डीसी छवि रंजन ने जिला के सभी कार्यालय प्रधान को निर्देश दिया है कि वे अपने कार्यालय में कर्मियों की प्रतिनियुक्त रखें, जो निर्गत पत्रों को प्राप्त कर सकें. साथ ही कहा गया है कि यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी परिस्थिति में निर्गत पत्र बगैर तामिला के वापस न हो. मालूम हो कि त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2022 के लिए विभिन्न कार्यालय प्रधानों के द्वारा अपने अधिनस्थ पदाधिकारियों/ कर्मचारियों का उपलब्ध कराए गए डाटाबेस से निर्वाचन कार्य के लिए गश्तीदल मजिस्ट्रेट/ पीठासीन पदाधिकारी/ मतदान पदाधिकारी/ मतगणना पर्यवेक्षक/ मतगणना सहायक एवं अन्य कर्त्तव्य निर्वहन के लिए नियुक्ति की जा रही है. नियुक्त उक्त पदाधिकारियों/ कर्मचारियों का नियुक्ति पत्र का तामिला ससमय सुनिश्चित कराए जाने के क्रम में यह आवश्यक है कि सभी कार्यालय प्रधान राजपत्रित अवकाश के दिनों में भी अपने कार्यालय में कर्मियों की प्रतिनियुक्त रखें.

चुनाव कार्य हो सकता है प्रभावित

डीसी ने पदाधिकारियों को कहा है कि कार्यालय बंद रहने और निर्गत पत्रों का तमिला ससमय नहीं होने की स्थिति में चुनाव कार्य प्रभावित हो सकते हैं. इसे अत्यंत ही गंभीरता से लेने की आवश्यकता है. इसलिए सभी कार्यालय प्रधानों को निर्देशित किया जाता है कि वे अवकाश के दिनों में भी अपने कार्यालय में निर्गत पत्रों को प्राप्त करने के लिए कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करें.

इसे भी पढ़ें : झारखंड पंचायत चुनाव 2022: रांची के चार प्रखंडों में 373 लोगों ने किया नामांकन, पहले चरण के नामांकन का आखिरी दिन कल

Related Articles

Back to top button