
Dhanbad: सोमवार को बैंक मोड़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स का एक प्रतिनिधिमंडल धनबाद नगर निगम आयुक्त और सहायक आयुक्त से मिला. चेंबर अध्यक्ष प्रमोद गोयल के नेतृत्व में नगर निगम आयुक्त सत्येन्द्र कुमार एवं सहायक आयुक्त प्रकाश कुमार को ट्रेड लाइसेंस रैन हार्वेस्टिंग एवं होल्डिंग टैक्स में आ रही समस्याओं पर एक ज्ञापन सौंपा. ट्रेड लाइसेंस पर नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि सरकार के आदेशानुसार ट्रेड लाइसेंस नवीनीकरण हेतु सिर्फ होल्डिंग नंबर जरूरी है अपडेट टैक्स पेमेंट नगर निगम स्वयं मकान मालिक से वसूल करेगा. और यदि किसी के पास कमर्शियल होल्डिंग नही है तो निगम ऑक्यूपेंसी होल्डिंग बना कर ट्रेड लाइसेंस निर्गत करेगा.
इसे भी पढ़ें: धनबाद: सिंदरी में उपद्रव मचाने और पुलिस पर हमला करने का आरोपी संतोष चौधरी गिरफ्तार, 11 महीने बाद हुई गिरफ्तारी
होल्डिंग टैक्स में अव्यवहारिक वृद्धि पर नगर आयुक्त ने शिकायत पर तत्काल जांच के आदेश दिए और जल्द ही सुधार करने का आश्वाशन दिया. वहीं रैन हार्वेस्टिंग के विषय में उन्होंने व्यवहारिक संगत उपाय निकालने की बात कही एवं जहां जहां हार्वेस्टिंग होने के बावजूद भी पेनल्टी लगी है उसे जांच कर हटाने की बात की. कहा गया कि ट्रेड लाइसेंस जल कर होल्डिंग टैक्स के लिए जल्द ही बैंक मोड़ चैम्बर कार्यालय में एक कैंप लगाया जाएगा. इसकी स्वीकृति आयुक्त एवं सहायक आयुक्त ने दी है.
बैंक मोड़ में पार्किंग एवम् शौचालय के लिए भी उनका ध्यान आकृष्ट कराया गया. तिवारी गली में पानी का पाइप बिछाने एवम् सड़क निर्माण की भी माँग रखी गई. जिसे आयुक्त ने जल्द पूरा करने का आश्वाशन दिया. प्रतिनिधिमंडल में चैम्बर सचिव लोकेश अग्रवाल निगम प्रभारी अमित जैन सह सचिव द्विय सुशील सांवरिया विकाश पटवारी शामिल थे.




