Bihar

मुजफ्फरपुर पुलिस में कुख्यात अपराधी को दबोचा, कई थानों में 19 मामले थे दर्ज

Mujafferpur : जिले की  पुलिस ने बुधवार की देर रात  एक कुख्यात अपराधी को धर दबोचा हैं. जिसपर पहले से हीं दो दर्जन से अधिक कांड अलग-अलग थानों में दर्ज किया गया है.  कुख्यात अपराधी नथुनी सहनी को साहेबगंज थाना के दियारा क्षेत्र से एक कट्टा, 5 गोली और मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया है.

इसे भी पढ़ें: गया में एसएसबी ने हार्डकोर नक्सली इंदल पासवान को किया गिरफ्तार

गिरफ्तार अपराधी नथुनी सहनी पर करीब दो दर्जन से अधिक मामले कई थानों में दर्ज किया गया है. जिस पर हत्या और अपहरण समेत अन्य 19 मामले दर्ज है. ये अपराधी लेवी भी मांगता था. इसके साथ ही नक्सलियों को संरक्षण देने का भी  काम करता था. पूर्व में जब पुलिस इसे गिरफ्तार करने गई तो इसके द्वारा पुलिस पर फायरिंग भी किया था. इन दिनों ये साहेबगंज थाना क्षेत्र के ही दियारा क्षेत्र में देशी शराब बनाने का धंधा चला रहा था. पुलिस ने छापेमारी कर धर दबोचा हैं.

Related Articles

Back to top button