Bihar

गया में एसएसबी ने हार्डकोर नक्सली इंदल पासवान को किया गिरफ्तार

Gaya : जिले मे गुप्त सूचना के आधार पर सशस्त्र सीमा बल 29वीं वाहिनी ने संयुक्त अभियान चलाकर कई घटनाओं को अंजाम देने वाले हार्डकोर सक्रिय  नक्सली  इंदल पासवान  को मुंगिया (नैकाडीह) गांव से देर रात दबोचा है. पकड़े गए नक्सली पर  हुसैनाबाद  थाना जिला पलामू (झारखण्ड) कांड संख्या 162/20 और 86/21 मे  वांटेड था. नक्सली की गिरफ्तारी को लेकर हुसैनाबाद सब इंस्पेक्टर अजित कुमार यादव  ने बताया कि  इस नक्सली पर हत्या करने का आरोप और ईट भट्टा मालिक से रंगदारी मांगने तथा पुलिस बल पर अवैध हथियार से फायरिंग करने का आरोप है. जिले में भय बना कर धमकी देना और लेवी वसूलने का कार्य किया करता था तथा पहाड़ी इलाकों झारखंड और बिहार के सीमावर्ती इलाके के लोगों में  इसके नाम से काफी दहशत का माहौल बना रहता था.

इसे भी पढ़ें: मोटरसाइकिल पर चार साल के बच्चे के लिए हेलमेट अनिवार्य, सुरक्षा बेल्ट भी लगाना होगा

पूछताछ में उसने कई अहम जानकारी दी है, जिससे नक्सल गतिविधियों की रोकथाम में पुलिस को मदद मिलेगी. पूछताछ के दौरान अपने कई कांडों में संलिप्तता भी स्वीकार किया हैं. एसएसबी के जवानों ने  नक्सली इंदल पासवान को हुसैनाबाद थाना के सब इंस्पेक्टर अजित कुमार यादव  को टंडवा थाना मे सुपुर्द किया.

Related Articles

Back to top button