
Patna : लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान ने अपने पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को भारत रत्न देने की अनुशंसा करने के लिए पत्र लिखा है. सीएम नीतीश कुमार को पत्र लिख कर बड़ी मांग उठायी है. चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिख कर अपने पिता स्व. रामविलास पासवान को भारत रत्न देने के लिए केंद्र से अनुशंसा करने का आग्रह किया है.
चिराग ने इसके साथ ही रामविलास पासवान की जयंती के दिन को राजकीय अवकाश घोषित करने की भी मांग की है.
इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के खिलाफ वार लड़नेवाले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद छोड़ी थी कांग्रेस
चिराग पासवान ने सीएम को लिखा कि रामविलास पासवान जी लोकप्रिय नेता थे और पूरे जीवनकाल राष्ट्र निर्माण और सभी सभी के उत्थान के लिए प्रयत्नशील रहे.
उनकी याद में बिहार सरकार राजधानी पटना में आदमकद प्रतिमा स्थापित करे और हर जिला मुख्यालयों में एक प्रतिमा रामविलास पासवान की लगाये.
इसे भी पढ़ें: बारिश ने खोली रांची नगर निगम की पोल, स्टेशन से लेकर क्वार्टर तक पानी-पानी
चिराग पासवान ने पत्र में कहा कि रामविलास जी जनप्रिय नेता थे, अपने पूरे जीवनकाल में राष्ट्र निर्माण और सभी वर्गों के विकास के लिए संघर्षशील रहे, ऐसे में नीतीश कुमार भारत रत्न देने के लिए केंद्र को अनुशंसा करे.
आपको बता दें कि बीते 12 सितंबर को रामविलास पासवान की पहली पुण्यतिथि आयोजन किया गया था जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल नहीं हुए थे. न ही चिराग पासवान को मिलने का समय दिया था.
इसे भी पढ़ें:जेपीएससी की परीक्षा से पहले स्टूडेंट्स को कराना होगा कोविड और बुखार का टेस्ट




