
Ranchi: रांची लोकसभा सीट से पांच बार सांसद रहे रामटहल चौधरी ने कुछ दिन पहले ही कांग्रेस का हाथ थामा था. लेकिन अब उन्होंने पार्टी पर यह आरोप लगते हुए इस्तीफा दिया है कि पार्टी में शामिल कराने के लिए सभी प्रक्रिया पूरी की. बायोडाटा मांगा गया. इसके बाद झारखंड के प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने उन्हें कांग्रेस में शामिल कराया. इसके बाद उम्मीदवार की घोषणा के लिए भी लंबा समय लिया. जब टिकट की घोषणा हुई तो वो सबके सामने है. मैं कोई झंडा लेकर समर्थन करने नहीं आया हूं. इसलिए मैंने पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है.
रामटहल चौधरी के पार्टी छोड़ने से हमपर कोई फर्क नहीं: कांग्रेस
कांग्रेस प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस की सदस्यता लेना रामटहल चौधरी का निजी मामला और छोड़ कर भी जाना उनका ख़ुद का निजी मामला है. पार्टी की सदस्यता लेने के बाद वह मीडिया में बयान दिये की हम निःस्वार्थ रूप से सेवा करने आये हैं और उन्होंने साफ कहा कि हमें पार्टी के किसी नेता ने कोई आश्वासन नहीं दिया है. जहां तक टिकट की बात रही तो उनसे कोई वादा नहीं किया गया था. जिस भी पार्टी में जायें अच्छे से रहें और दीर्घायु रहें. पार्टी छोड़ कर जाने से हमें कोई फ़र्क नहीं पड़ेगा.
इसे भी पढ़ें – अनुशासनहीनता को लेकर सरायकेला के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को HC ने किया निलंबित



