JharkhandLatehar

झारखंड जन संघर्ष जन मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो किशोर उर्फ अभय जी को ग्रामीणों ने मार कर किया घायल, अस्पताल में मौत

Latehar: लातेहार जिला के चंदवा थाना क्षेत्र के बारी पंचायत में गत रात्रि को किशोर नायक उर्फ अभय जी को ग्रामीणों ने घेर कर हमला कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि अभय जी झारखंड जन संघर्ष जन्म मुक्ति मोर्चा का सुप्रीमो बताया करता था और जहां-तहां बंदूक की नोक पर डरा धमका कर लेवी वसूलने का काम करता था. यह लगभग दस वर्षों से उग्रवाद की दुनिया में कार्य करता था. वही सोमवार को सूत्रों से जानकारी मिली है कि अभय जी के द्वारा सेरक क्षेत्र में भट्ठे में जाकर लेवी वसूलने का काम कर रहा था. लेवी नहीं देने पर इट भट्ठे में ही जाकर फायरिंग किया और वहां से मोटरसाइकिल लूट कर बारी गांव की ओर चला जा रहा था.

बारी गांव के तरफ आने के क्रम में कई लोगों के साथ मारपीट किया जिससे ग्रामीण बंद हो गए और मोटरसाइकिल सवार किशोर नायक उर्फ अभय जी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार पारस सिंह मनिका अरविंद भुइयां रजवार बालूमाथ पर भीड़ ने हमला कर दिया जिससे तीनों की जबर्दस्त धुनाई हो गई. वही चंदवा पुलिस सूचना मिलते ही रात्रि के दस बजे चंदवा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तीनों को अपने कब्जे में लेकर चंदवा अस्पताल में इलाज कराया. इलाज के दौरान किशोर नायक उर्फ अभय जी की मृत्यु हो गई. वहीं पारस सिंह और अरविंद भुइयां को चंदवा पुलिस ने अपने कब्जे में रखा है. इस संबंध में चंदवा के थाना प्रभारी रणधीर कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि तीनों के पास से हथियार भी बरामद हुआ है. आगे जांच पड़ताल जारी है. बताते चले कि किशोर नायक पर लगभग लातेहार जिले के विभिन्न स्थानों में लगभग 20 मामले दर्ज हैं. लातेहार पुलिस भी काफी दिनों से अभय जी को गिरफ्तार करने की फिराक में लगी हुई थी.

Related Articles

Back to top button