
Ranchi: हजारीबाग पुलिस ने गीतांजलि ज्वेलर्स में हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम देने वाले पांच अपराधी को गिरफ्तार किया है. आरोपी बड़कागांव थाना क्षेत्र से चोरी की दो बाइक पर सवार होकर घटना को अंजाम देने पहुंचा था. गिरफ्तार आरोपी में चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के रहने वाले डेविड मिंज, हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के अविनाश कुमार, विद्या कुमार उर्फ बेदिया, पंकज कुमार ओर विक्रम कुमार का नाम शामिल है. पुलिस डेविड मिंज के पास से गोल्डेन पॉलिस किया हुआ, आर्टिफिसियल जेवर, सीता हार, दो कंगन, गले का चेन, चोरी का बाइक, लूटा हुआ मोबाईल, अविनाश कुमार के पास से मैगजीन लगा पिस्तौल, दो गोली, आर्टिफिसियल जेवर, सीता हार, दो कान का जेवर, कंगन, विद्या कुमार उर्फ बेदिया के पास से आर्टिफिसियल जेवर, सीता हार, कंगन, चेन, एक गोली, पंकज कुमार के जेवर, विक्रम कुमार के पास से बाइक, एक देशी पिस्तौल एक गोली मैगजीन में बरामद किया गया है. पुलिस के अनुसार 16 मार्च को सदर थाना क्षेत्र के काली बाड़ी स्थित गीताजंली ज्वेलर्स में हथियार से गोली चलाते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया गया था. मामले को लेकर एसडीपीओ शिवाशीष कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया. एसआईटी की टीम अनुसंधान में प्राप्त साक्ष्यों का टेक्निकल विशलेषण तथा सूचना तंत्र के आधार पर घटना का उद्भेदन करते हुए सभी आरोपी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपी फरवरी माह में बड़कागांव थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया था. इसको लेकर बड़कागांव थाना में मामला दर्ज है.




