JharkhandLead NewsRanchi

9 जून को शपथ लेंगे नियामक आयोग के दो सदस्य, बिजली टैरिफ निर्धारण की प्रक्रिया होगी शुरू

Ranchi : राज्य विद्युत नियामक आयोग के दो सदस्य शुकारवार को शपथ लेंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दोनों सदस्यों को शपथ दिलायेंगे. इसके पहले मई के शुरुआती दिनों में दोनों सद्स्यों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की गयी थी. लेकिन शपथ ग्रहण समारोह के कारण अब तक सदस्यों की ज्वाइंनिंग नहीं हो पायी थी. ऐसे में अब दोनों सदस्य पदभार ग्रहण करेंगे. सरकार ने रिटायर्ड चीफ इंजीनियर अतुल कुमार और रिटायर्ड जज महेंद्र कुमार को सदस्य पद पर नियुक्त किया है. जानकारी हो पिछले दो साल से राज्य विद्युत नियामक आयोग डिफंक्ट रहा. साल 2020 में अध्यक्ष और साल 2021 में दो सदस्य पद खाली होने के कारण ये स्थिति बनी.

इसे भी पढ़ें:झारखंड में दिसंबर 2020 के बाद पहली बार अफसरों को मिला प्रमोशन, झारखंड प्रशासनिक सेवा के 129 अफसर एसडीओ रैंक में प्रोन्नत

दो साल से टैरिफ तय नहीं

नियामक आयोग में सदस्य और अध्यक्ष नहीं होने के कारण दो साल से राज्य में बिजली दरों का निर्धारण नहीं किया है. साल 2020 में आयोग ने टैरिफ निर्धारण किया था. जो अब तक मान्य है. वहीं, साल 2020 में अध्यक्ष और साल 2021 में सदस्य पद खाली होने के बाद से राज्य में टैरिफ निर्धारण नहीं किया गया है.

बता दें कि आयोग में कोई एक सदस्य होने पर भी टैरिफ निर्धारण किया जा सकता है. ऐसे में अब नये टैरिफ निर्धारण की प्रक्रिया शुरू की जायेगी.

इसे भी पढ़ें:देश में गरीब कल्याण की सोच के साथ काम हो रहा हैः अजय मिश्रा

Related Articles

Back to top button