
Chatra: मानसिक तनाव में आकर एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. शहर के छठ तालाब निवासी दिलीप वर्मा (30) पिता स्व० विनोद राम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. इसकी सूचना परिजनों को तब हुई जब सुबह उसके कमरे को खोलाने का प्रयास किया. काफी समय तक कमरा नहीं खोला तो परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो पाया कि विनोद फांसी के फंदे से लटका हुआ है. इसकी सूचना आसपास के लोगो को दी गयी. सूचना पाकर आसपास के लोग वहां पहुंचे. मुहल्ले के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस अवर निरीक्षक रामवृक्ष राम समेत पदाधिकारी व जवान वहां पहुंचकर स्थानीय लोगो के सहयोग से शव को फंदे से उतारा. साथ ही शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
विनोद पुट्टी व पोताई का काम करता था. साथ ही शादी-विवाह में खाना बनाने का काम करता था. उसका पांच बच्चे हैं, जिसमे तीन पुत्री व दो पुत्र शामिल हैं. जानकारी के अनुसार बुधवार की रात पति-पत्नी में विवाद हुआ था.
वह किसी बात को लेकर हमेशा मानसिक तनाव में रहता था. वह घर का इकलौता कमाऊ व्यक्ति था. मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था. घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.
मोहल्ले वासियों ने जिला प्रशासन से विनोद के परिजनों को सरकारी लाभ देने की मांग की. हालांकि सदर पुलिस हत्या या आत्महत्या की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें:President Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव का बजा बिगुल, 18 जुलाई को मतदान, 21 को मतगणना




