
Ranchi : झारखंड प्रशासनिक सेवा के अनुशंसित 129 पदाधिकारियों को अनुमंडल पदाधिकारी एवं समकक्ष कोटि में वर्तमान धारित पद को अनुमंडल पदाधिकारी एवं समकक्ष कोटि में उत्क्रमित करते हुए प्रोन्नति प्रदान करने से संबंधित प्रस्ताव को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा अनुमोदित किये जाने के बाद कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग के द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गयी है. 24 दिसंबर 2020 को आहूत विभागीय प्रोन्नति समिति की अनुशंसा के आलोक में पदाधिकारियों को प्रोन्नति दी गयी है. बता दें कि झारखंड उच्च न्यायालय ने भी अधिकारियों को प्रोन्नति संबंधित निर्देश झारखंड सरकार को दिये थे.
झारखंड हाइकोर्ट में राज किशोर प्रसाद एवं अन्य बनाम झारखंड राज्य एवं रश्मि लकड़ा एवं अन्य बनाम अशोक कुमार सिंह एवं अन्य नाम रामसागर तिवारी अमन बनाम वाद चल रहा था. हाइकोर्ट ने 13 जनवरी 2022 को आदेश पारित किया था जिसके बाद यह प्रमोशन दिया गया है.
वहीं राज्य सरकार के द्वारा 24 दिसंबर 2020 को प्रमोशन पर लगी रोक को हटाने के बाद 129 अफसरों को प्रमोशन दिया गया है.
इन 129 अधिकारियों को 16600-39100 ग्रेड पे 6600 वेतनमान पे मैट्रिक्स लेवल 11 में वर्तमान धारित पद को एसडीओ एवं संस्कृति में उत्क्रमित करते हुए प्रदान कर दी गयी है. सभी अधिकारियों को वित्तीय लाभ 24 दिसंबर 2020 की तिथि से दिया जायेगा.
सभी अधिकारी वर्तमान में सीओ, बीडीओ या कार्यपालक दंडाधिकारी के पद पर हैं. कार्मिक विभाग के आदेश के अनुसार या प्रोन्नति अमरेंद्र सिंह बनाम झारखंड राज्य एवं अन्य झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा पारित अंतिम आदेश से प्रभावित होगी.
इसे भी पढ़ें:President Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव का बजा बिगुल, 18 जुलाई को मतदान, 21 को मतगणना
इन्हें मिला प्रमोशन
मनमोहन प्रसाद कार्यपालक दंडाधिकारी रांची, आसफ अली, संजीव कुमार बीडीओ टुंडी, वैभव कुमार सिंह सीओ सरावां, सुशील कुमार राय बीडीओ दारू, रंथु महतो,हीरा कुमार, जितेंद्र कुमार यादव विष्णु देव कच्छप ,अरविंद कुमार ,ओझा कुमार, अभिनव स्वरूप ,अविनाश पूर्णेन्दु ,शैलेश कुमार सिंह, रवीश राज सिंह, सलमान जफर ,खिजरी दिलीप कुमार महतो, रोहित सिंह ,प्रभास कुमार दत्ता, मनीष कुमार, गिरजा शंकर महतो, धीरज प्रकाश ,अनंत कुमार ,श्वेता वेद, श्वेता कुमारी गुप्ता, ज्ञान शंकर जयसवाल, ओम प्रकाश मंडल ,प्रभात रंजन चौधरी, संध्या मुंडू, अब्दुस समद, रतन कुमार सिंह ,विजय नाथ मिश्रा, रितेश जयसवाल ,विकास कुमार राय, प्रतिभा कुजूर ,मनोज कुमार, शैलेश कुमार प्रियदर्शी मोहम्मद आबिद हुसैन, विनोद प्रजापति ,प्रदीप कुमार शुक्ला, धनु कुमार मिश्रा ,सदानंद महतो, विनोद कुमार कर्मकार, राजेश कुमार, प्रभाकर ओझा, धनंजय अनुराग लकरा, नूतन कुमारी, मनीषा वत्स, देवदास दत्ता, पूर्णिमा कुमारी, महादेव प्रिया, स्वर्गीय राहुल शर्मा, अनुराग कुमार तिवारी, रूबी कुमारी, पवन कुमार महतो, राजीव नीरज, किरण सोरेंग, अतुल कुमार राम, नरेश सोनी, कपिल कुमार सगरी, बराल केवल, कृष्ण अग्रवाल, शैलेश कुमार, उत्तम प्रसाद, अमर प्रसाद, दयानंद कार, जी राज किशोर प्रसाद, शीलवंत कुमार भट्ट, कौशल कुमार, शहजाद परवेज, संजय कुमार प्रसाद, वैद्यनाथ कामती, कुशल मैकेनिक, मुंडू रिंकू कुमारी, विजय कुमार, वंदना शेजवलकर, रमेश कुशवाहा, मोहम्मद परवेज, मनोज कुमार, निशा कुमारी सिंह, विशाल कुमार, गौतम प्रसाद साहू, निर्भय कुमार, अखिलेश कुमार, राजेश कुमार साहू, इंदर कुमार, धीरेंद्र कुमार, मोहम्मद शफीक आलम, रश्मि लाकड़ा, रजनी रेजिना इंदवार, द्वारिका बैठा, शुभ्रा रानी, अमर, प्रदीप भगत, रवि प्रकाश, सुषमा लकड़ा, आकृति, सुनीता किसको, विजय क्रिकेटर, सुरेंद्र, अजय कुमार रजक, सुजाता कुजूर, भगत मुकेश, मछुआ, विनीता क्रिकेटर, सुनील चंद्र, उदय कुमार, महेंद्र छोटन, जयवंती देवगन, निवेदिता नियति, मिथिलेश कुमार चौधरी, सुधीर प्रकाशन, दीपक जयप्रकाश, करमाली अंकुर, प्रतापपुरा, अजय भगत, तेज कुमार, प्रभाकर मिर्धा, छोटे स्वर, कुमार दास शालिनी, मीनाक्षी भगत, मुकेश कुमार बावरी, रुद्र प्रताप व अमित कुमार.
इसे भी पढ़ें:झारखंड की वर्तमान सरकार सिर्फ अपना और अपने परिवार के बारे में सोचती हैः बाबूलाल




