
Ranchi : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ने कहा है कि भारत एक ऐसा देश जिस पर किसी का कोई दबाव नहीं है. वे गुरुवार को बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे. उन्होंने मोदी सरकार के आठ साल के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने आठ साल में ऐतिहासिक काम किया. गरीब कल्याण की सोच के साथ काम हो रहा है. 10 करोड़ से अधिक शौचालय बने. नौ करोड़ से अधिक परिवार को गैस कनेक्शन मिला. आठ वर्षों में तीन करोड़ से अधिक आवास बने. कोरोना काल में पीएम मोदी ने अत्यंत प्रशंसनीय काम किया.
सरकार ने कोविड वैक्सीन तैयार किया. 190 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगा. 100 से अधिक देशों को वैक्सीन उपलब्ध कराया गया. भगवान बिरसा मुंडा के आंदोलन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र भावना से काम कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें:झारखंड की वर्तमान सरकार सिर्फ अपना और अपने परिवार के बारे में सोचती हैः बाबूलाल
जम्मू कश्मीर में विकास का काम तेजी से हो रहा है
विदेश नीति पर उन्होंने कहा कि हमारी स्वंतत्र विदेश नीति है. जम्मू कश्मीर पर सारी आशंकाओं को हमारी सरकार ने दूर किया. धारा 370 और 35 ए को हटाया. विदेशों में भारत की छवि मजबूत और प्रगतिशील है.
जम्मू कश्मीर में विकास का काम तेजी से हो रहा है. दो सौ से अधिक आतंकियों को मार गिराया गया है. जम्मू कश्मीर में चुनाव कराया गया है.
कश्मीर से किसी को भागने की जरूरत नहीं है. दो-तीन ऐसी घटनाएं हुई हैं. हम कश्मीरी पंडितों को बसा रहे हैं. पर्यटकों की संख्या पिछले दस सालों में बढ़ी है. नुपुर शर्मा मामले को लेकर पार्टी ने अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है.




