Jharkhand

JBVNL में आठ महीने से नहीं हुई बोर्ड बैठक, पेंडिंग है कई प्रस्ताव

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की बोर्ड बैठक पिछले आठ महीने से नहीं हुई है. जेबीवीएनएल की बोर्ड बैठक नहीं होने से निगम के कई काम प्रभावित हैं. पिछले साल दिसंबर महीने से ही बिजली वितरण में बोर्ड की बैठक नहीं की गयी है. न ही इसके लिए कोई तारीख तय की गयी है. बोर्ड के वरीय अधिकारियों की मानें तो, बिजली वितरण निगम की बोर्ड बैठक सीएमडी के आदेश पर होती है.

पिछले आठ महीने से निगम के सीएमडी की ओर से इस संबध में कोई निर्देश नहीं दिया गया है. जबकि कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव है, जो इस बैठक में आने हैं. महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर बोर्ड की सहमति के बाद ही आगे काम किया जायेगा. जेबीवीएनएल के कई काम बोर्ड बैठक के कारण ही लंबित हैं. बता दें कि उर्जा विभाग के सचिव ही निगम बोर्ड के सीएमडी होते हैं. ऐसे में सीएमडी की ओर से तय की गयी तारीख में ही बोर्ड की बैठक की जाती है.

इसे भी पढ़ें –लातेहार: PLFI ने पोस्टरबाजी कर दी धमकी, कहा- संगठन से बिना बात किये शुरू ना करें काम

स्मार्ट मीटर के नये टेंडर का प्रस्ताव है लंबित

बोर्ड की बैठक नहीं होने से पिछले आठ महीने में कई प्रस्ताव लंबित हैं. इसमें जेबीवीएनएल के कई पदों पर बहाली पर निर्णय लिया जाना है. हालांकि कई बार नियुक्ति मामले में जेबीवीएनएल के वरीय अधिकारियों ने बैठक की है. लेकिन प्रस्ताव बोर्ड में आना अनिवार्य है. वहीं सबसे प्रमुख प्रस्ताव में स्मार्ट मीटर के लिए टेंडर का प्रस्ताव है.

साल 2018 में जेबीवीएनएल की ओर से स्मार्ट मीटर टेंडर की निगरानी जांच हो रही है. यह टेंडर सिर्फ रांची शहर के लिए निकाला गया था. इसके बावजूद, जेबीवीएनएल ने फिर से नये टेंडर की योजना बनायी है. जिसके तहत रांची समेत अन्य सर्किलों में भी स्मार्ट मीटर लगाये जायेंगे. जो प्री पेड मीटर होंगे. योजना है कि धनबाद, रामगढ़, हजारीबाग समेत अन्य जिलों में भी स्मार्ट मीटर लगाये जायेंगे. फिलहाल बोर्ड बैठक नहीं होने से ये प्रस्ताव लंबित है.

चुनाव और लॉकडाउन भी कारक

राज्य में नवंबर के शुरूआती दिनों में आचार संहिता लागू किया गया. इस दौरान एक बार बोर्ड बैठक की गयी. इसके बाद दिंसबर तक राज्य में आचार संहिता रहा. जनवरी, फरवरी और मार्च के अंतिम दिनों तक बोर्ड की बैठक नहीं की गयी. जबकि मार्च 24 से देशभर में लॉकडाउन की घोषणा की गयी. बिजली बोर्ड आवश्यक सेवाओं में आने की वजह से कार्यालय खुले रहें. अनलॉक में आने के बाद भी जेबीवीएनएल में बोर्ड की बैठक नहीं की गयी. पहले हर महीने बोर्ड की बैठक की जाती थी.

इसे भी पढ़ें –भारत में 15 लाख के पार हुआ Corona का आंकड़ा, 24 घंटे में 768 की मौत

7 Comments

  1. I’ve read a few excellent stuff here. Definitely price bookmarking for revisiting.
    I surprise how a lot attempt you put to make one of these excellent informative site.

  2. What i do not realize is in fact how you are now not really much more
    smartly-preferred than you may be now. You’re very intelligent.
    You understand therefore significantly with regards to this subject, produced me for my part consider it from so many various angles.
    Its like men and women are not involved until it is something
    to do with Lady gaga! Your own stuffs outstanding.
    Always handle it up!

  3. I’m extremely inspired along with your writing skills and also with the structure for your weblog.
    Is that this a paid subject matter or did you modify it your self?
    Either way stay up the excellent high quality writing, it’s
    rare to peer a nice blog like this one today..

  4. Nice post. I was checking constantly this blog and I’m impressed!
    Very useful information particularly the last part 🙂 I care for such information a lot.
    I was looking for this certain information for a long time.
    Thank you and good luck.

  5. I’m extremely inspired with your writing skills and also with the layout on your weblog.
    Is this a paid subject or did you customize it your self?
    Either way stay up the excellent quality writing, it is rare to see a great blog
    like this one today.. adreamoftrains web hosting

  6. I blog often and I really thank you for your information. This article has
    really peaked my interest. I’m going to bookmark your site and
    keep checking for new information about once per week.
    I opted in for your Feed too.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button