
Mumbai: एक्ट्रेस पायल रोहतगी अपने ट्विटर हैंडल पर विवादित पोस्ट को लेकर पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं. उन्होंने अपने ट्वीट में केरल को लोगों को निशाने पर लिया और लोगों को गोहत्या पर प्रतिबंध नहीं लगाने के लिए कोसा था. इस ट्वीट की वजह से पाहल रोहतगी ट्विटर पर ट्रोल हुईं. उनके ट्वीट पर आ रही प्रतिक्रियाओं में से एक का जवाब देते हुए पायल ने अप्रत्यक्ष रूप से स्वरा भास्कर की खिंचाई कर दी.
इसे भी पढ़ें- Bollywood में नाम कमाने से पहले Casting Couch का सामना कर चुकी हैं ये मशहूर एक्ट्रेसेजपायल रोहतगी
पायल रोहतगी का विवादित ट्वीट
अपने केरल वाले ट्वीट में पायल ने लिखा था, “केरल में गौ हत्या पर बैन नहीं लगाया गया. डियर केरल के नागरिकों और केरल की राजनीति, हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाना ठीक बात नहीं है. यदि आप खुले तौर पर ये करोगे, तो ये कहने के लिए माफी चाहती हूं लेकिन भगवान भी वही करेगा. भगवान एक है लेकिन आप धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचा सकते.”
#cowslaughter is NOT banned in #kerala. Dear Kerala people and politicians of Kerala, not good to hurt the sentiments of #Hindus. If u openly do that, sorry to sound but God also openly does it.. God is one ☝️ but u can’t hurt religious faith like this🙏 pic.twitter.com/eqBwM7F15G
— PAAYAL ROHATGI & TEAM (@Payal_Rohatgi) August 27, 2018
इसे भी पढ़ेंःकरन जौहर की फिल्म मिलना किसी सपने जैसा: भूमि पेडनेकर
यूजर बोले भोजपुरी की फ्लॉप एक्ट्रेस
स्वरा के इस कमेंट के बाद तमाम लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें कोसना शुरू कर दिया. एक यूजर ने लिखा, “पायल रोहतगी की आखिरी फिल्म थी “हल्फा मचा के गइल” (भोजपुरी), मैंने पहली बार उनके बारे में सुना. वह भारतीय सिनेमा की एक फ्लॉप इंसान हैं, विवेक अग्निहोत्री की तरह. वह अपनी अगली फिल्म के लिए फिस से पब्लिसिटी पाने की कोशिश कर रही हैं. जाहिर तौर पर वह बहुत स्ट्रगल कर रही हैं अपने करियर में कम से कम एक हिट फिल्म देने के लिए.”
Paayal Rohatagi last Movie was “हल्फा मचा के गइल” (bhojpuri), first time i heard about her she is flop human from indian cinema like vivek agnihotri she trying to gain few publicity for her next flop movie.
Indeed she struggle to give atleast one hit Movie in her whole career 😂— Urban Naxal Bal Narendra (@hunt_bhai) August 27, 2018
इसे भी पढ़ेंःमौनी रॉय ने कहा- टीवी अभिनेत्री होने पर गर्व है
यूजर के कमेंट पर पायल रोहतगी ने स्वरा भाष्कर को लपेटा
इस यूजर के कमेंट पर पायल तमतमा गईं और उन्होंने जवाब में लिखा, “चलिए मुझे फ्लॉप हो जाने दीजिए, क्या फर्क पड़ता है. मेरे खुद के विचार नहीं हो सकते? ओह माफी चाहती हूं मुझे तो कामयाब होने के लिए मास्टरबेशन सीन करने की जरूरत है और रेपिन डेविस्टन के कैंपेन के लिए तख्तियां पकड़ने की. या शायद ऐसे पति की जो पोर्न शूट करता हूं. पागल लोग.”
Hi Payal! I hope you are well too 🙂 🙂 🙂 Stay happy sister! ❣️ https://t.co/b5qui9Bx9G
— Swara Bhasker (@ReallySwara) August 29, 2018
स्वरा भाष्कर ने किया यूजर का सपोर्ट
पायल ने लिखा, “नहीं, शायद मुझे कास्टिंग काउच करने की जरूरत होगी या अपने माता पिता को बदलने की जरूरत होगी.”स्वरा भास्कर भी पायल के इस ट्वीट पर चुटकी लेने से नहीं चूकीं. पायल के इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, “Hi! Payal उम्मीद करती हूं तुम ठीक हो. हमेशा खुश रहो बहन.”




