Fashion/Film/T.V

करन जौहर की फिल्म मिलना किसी सपने जैसा: भूमि पेडनेकर

Mumbai: अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने करन जौहर निर्देशित फिल्म मिलने को सपने को सच होने जैसा बताया और कहा कि उनकी अगली फिल्म ‘तख्त’ उनके लिए बड़ा अवसर साबित होगी. करन जौहर निर्देशित ‘तख्त’ के कलाकारों में करीना कपूर, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर शामिल हैं.

इसे भी पढ़ेंःअपनी फिल्म ‘सुई धागा- मेड इन इंडिया’ के लिए वरुण ने सीखी सिलाई

किसी सपने के सच होने जैसा

भूमि ने कहा कि यह सपने का सच होने जैसा है. कॅरियर की शुरुआत में करन जौहर की फिल्म मिलने की उम्मीद नहीं थी. उन्हें हमेशा से उनके साथ काम करने की इच्छा थी. वह अलहदा फिल्मकार हैं. उन्होंने वास्तव में सबकुछ बदल दिया है. भूमि ने पीटीआई को बताया कि वह बेहतरीन दृष्टि रखते हैं. मैं आश्चर्यचकित थी जब यह सब हुआ….मैंने तुरंत अपने माता पिता को बताया.

पीरियड ड्रामा है ‘तख्त’

‘तख्त’ की पृष्ठभूमि मुगलकाल पर आधारित है. यह एक पीरियड ड्रामा है. उन्होंने कहा कि जब उन्होंने काम शुरू किया था तो कतई उम्मीद नहीं थी कि इतने सारे लोगों पर प्रभाव डालने का मौका मिलेगा.

इसे भी पढ़ेंःदुनिया के टॉप 10 अमीर एक्टर्स की लिस्ट में अक्षय और सलमान

‘शुभ मंगल सावधान’ और ‘टॉयलेट: एक प्रेमकथा’ की अभिनेत्री ने कहा कि वह लगातार चुनौतियों की तरफ देखती रहीं हैं और 2015 में फिल्म जगत में कदम रखने के बाद काम के प्रति उनका रवैया नहीं बदला है.

Related Articles

Back to top button