
Ranchi : होली और शब-ए-बारात को लेकर शनिवार को जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक बुलायी गयी. बैठक की अध्यक्षता रांची डीसी छविरंजन ने की. बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने कहा कि पिछली बार की तरह इस बार भी दोनों त्यौहार साथ हैं. इस बार भी सांप्रदायिक सौहार्द्र के साथ त्यौहार मनाया जायेगा. समिति के सदस्यों ने त्यौहार के मद्देनजर बेहतर व्यवस्था के लिए अपनी-अपनी बातें रखीं. जिस पर उपायुक्त एवं एसएसपी द्वारा आवश्यक कदम उठाने की बात कही गयी.
बैठक में उपायुक्त छवि रंजन ने कहा कि पर्व-त्यौहारों में रांचीवासियों का भरपूर सहयोग मिला है. कई अवसरों पर सामूहिक तौर से सभी समुदाय के लोगों ने मिल जुलकर साथ दिया है.
इस बार भी उम्मीद है कि कि होली और शबे-बरात सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाया जायेगा. हमेशा की तरह एक बार फिर से रांची मिसाल कायम करेगी.
इसे भी पढ़ें :Jharkhand Politics: क्या रघुवर को राज्यसभा जाने से रोकेगा झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा, आगे क्या हैं इसकी संभावनाएं और आशंकाएं
कोरोना गाइडलाइन का पालन करें: उपायुक्त
बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त छवि रंजन ने कहा कि त्योहारों में कोरोना गाइडलाइंस का अनुपालन भी आवश्यक है. उन्होंने होलिका दहन, शबे बरात और होली में लोगों से संक्रमण से बचने के लिए एसएमएस यानी सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करने की अपील की.
इसे भी पढ़ें :13 लाख से अधिक MSME को केंद्र ने ऋण देकर दिया नया जीवन, झारखंड में संकट: महेश पोद्दार
सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट करने से पहले सावधान रहें
वरीय पुलिस अधीक्षक रांची सुरेन्द्र झा ने कहा कि त्योहार मनाने के साथ-साथ हमें कोरोना से भी बचना है. एसएसपी ने कहा कि अफवाहों से दूर रहें, सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट करने से पहले सावधान रहें, साइबर सेल पूरी तरह से एक्टिव है. उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था बहाल करना हमारा ऑब्जेक्टिव है और इसमें आपका सहयोग भी जरूरी है.
बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र झा, उपविकास आयुक्त विशाल सागर, अनुमंडल पदाधिकारी सदर दीपक दुबे, अनुमंडल पदाधिकारी बुण्डू, ग्रामीण एसपी नौशाद आलम, सिटी एसपी सौरभ, अपर जिला दंडाधिकारी, रांची रामवृक्ष महतो, संबंधित पुलिस पदाधिकारी एवं विभिन्न शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें :करोड़ों खर्च के बाद भी झारखंड में बाघों की संख्या बनी पहेली




