ChaibasaNEWS

Chaibasa: उलीझारी में प्रस्तावित एकलव्य माडल स्कूल का विरोध, विधायक दीपक बिरुवा ने किया ग्राम सभा का समर्थन

Chaibasa: चाईबासा सदर प्रखंड अंतर्गत उलीझारी गांव में प्रस्तावित एकलव्य माडल स्कूल निर्माण का उलीझारी ग्राम सभा ने विरोध किया. मंगलवार को आयोजित इस ग्राम सभा में ग्रामीणों के आमंत्रण पर विधायक दीपक बिरुवा और जिला बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति सदस्य सुभाष बनर्जी भी शामिल हुए. ग्रामीणों ने कहा कि उलीझारी की जमीन पर ग्रिड बना पर गांव को ही बिजली नहीं मिलती है. मेडिकल कॉलेज का निर्माण भी यहीं हो रहा है. माडल स्कूल निर्माण से यहां की गोचर जमीन भी खत्म हो जाएगी.  ग्राम सभा ने ग्रिड और मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन दिया. अब जो क‌षि और गोचर जमीन है उसे गांव के लिए रहने दिया जाए.

ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद विधायक दीपक बिरुवा ने कहा कि ग्राम सभा का समर्थन करते हैं. एकलव्य माडल स्कूल के लिए अन्यत्र या बड़ालगिया में बनाने का प्रस्ताव रखेंगे. जानकारी हो कि 2019 और 2021 में आयोजित ग्राम सभा में भी स्कूल निर्माण पर असहमति जता चुकी है. बैठक में ग्रामीण मुंडा समेत अंचल कार्यालय के पदाधिकारी के अलावा मानकी कुदादा, आशीष कुदादा और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: Ramgarh: बोलेरो व कंटेनर में टक्कर दो की मौत, चार घायल

Related Articles

Back to top button