
Ranchi: सीआईडी की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चेक क्लीयरेंस के नाम पर आइसीआइसीआइ बैंक अधिकारी बन 12.56 लाख ठगी करने वाला साइबर अपराधी बिहार के भोजपुर जिले से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी प्रदीप कुमार उर्फ सन्नी कुमार बिहार के भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र स्थित बड़कागाँव का रहने वाला है. आरोपी के पास से दो सिम, एक वोटर कार्ड, एक पासबुक, एक चेकबुक, एक पैनकार्ड, एक ई-श्रम कार्ड, एकगुगल पे स्कैनर पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस के अनुसार रांची साईबर क्राईम थाना (कांड संख्या 37/2023) आईटी एक्ट के तहत पीड़ित के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी. आरोपी Google Search engine में ICICI Bank का फर्जी नम्बर डालकर वादी को ICICI Bank का अधिकारी बनकर Cheque Clearance के नाम पर स्क्रीन शेयरिंग ऐपलिकेशन Rust Desk Application पीड़ित के मोबाईल में डाउनलोड करवाकर 12,56,959 रूपये का साईबर ठगी की गई थी. अनुसंधान के क्रम में अपराधी की संलिप्तता के बिन्दु पर छापामारी कर आरोपी को बिहार के भोजपुर जिला से गिरफ्तार किया गया. आरोपी के पास से काण्ड से संबंधित सामानो को बरामद किया गया है.




