
Ramgarh: रामगढ़ कुज्जू ओपी क्षेत्र में बोंगाबार बाईपास सड़क के पास सोमवार को देर रात बोलेरो एवं कंटेनर में जबरदस्त टक्कर हो गई. जिसमें 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार बाईपास रोड पर मरम्मती का कार्य चल रहा है जिससे सड़क को वनवे कर दिया गया था. इसी दौरान बोलेरो jh-01ew 9503 और कंटेनर CG04 ma0521 की आमने सामने से जोरदार टक्कर हो गई. जिसमें बलसागरा पतरवा निवासी रूपलाल महतो (50 वर्ष) और देवकी महतो (52 वर्ष) की मौत हो गई. घायल चालक दीपक महतो कृणाल कुमार राजदीप कुमार घायल हो गया. घायलों को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. बोलेरो में सवार सभी लोग अपने गांव बलसागरा पतरवा से पैकी लगन संबंधित समारोह में आए थे लौटने के क्रम में यह घटना घटी.
इसे भी पढ़ें: मस्क की घोषणा, ट्विटर पर आपका खाता निष्क्रिय है तो जल्द ही हट जाएगा




