Crime NewsGiridih

गिरिडीह के गांवा में आठ नकाबपोश अपराधियों ने पिस्टल के बल पर लूटी बाइक, पुलिस ने किया बरामद

Giridih: गावां थाना इलाके के तारा बाबा के समीप आठ नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल दिखा कर बाइक लूट लेने की घटना को अंजाम दिया है. घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी बाइक लेकर हरदिया की ओर भाग गए. घटना की सूचना मिलते ही गावां पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई, इस दौरान ही कुछ देर बाद पुलिस ने बाइक बरामद कर लिया, लेकिन अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिला.वह अभी भी फरार है. इस संबंध में थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात ने कहा है कि अपराधियों के बारे में पुलिस को कुछ सुराग मिला है, जल्दी ही सभी अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीहः पारसनाथ पहाड़ में लगी आग को बुझाने का अभियान हुआ शुरु

जानकारी के बरमसिया निवासी धनराज तुरी अपनी सास मुनिया देवी व अपने ससुर महेश तुरी को ब्लू रंग का हीरो ग्लैमर बाइक का माल्डा शो रूम से सर्विसिंग करवा कर देर शाम वापस बरमसिया जा रहे थे. इसी दौरान तारा बाबा के समीप चार बाइक पर सवार आठ बदमाश वहां पहुंच गए और पिस्टल दिखा कर बाइक छीन लिए और बाइक लेकर हरदिया गांव तरफ भाग गए. तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाइक बरामद किया. इस बीच कहा जा रहा है कि पीड़ित की ओर से गावां थाना में लिखित आवेदन देकर उक्त बदमाशों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

Related Articles

Back to top button