Giridih

गिरिडीहः पारसनाथ पहाड़ में लगी आग को बुझाने का अभियान हुआ शुरु

Giridih: पारसनाथ पहाड़ को आग से मुक्त कराने का अभियान शनिवार की सुबह से शुरु हुआ. डुमरी एसडीएम प्रेमलता और एसडीपीओ मनोज कुमार के सुझाव से कई संसाधन उपलब्ध कराए गए, सामाजिक संस्था मंराग बुरु सांवता सुसार बेसी के पदाधिकारी सह भाजपा नेता सिकंदर हेम्ब्रम के सुझाव के बाद मकर संक्रान्ति मेला समिति के करीब 300 से अधिक युवाओं का जत्था पहाड़ पर चढ़ना शुरु किया. रेस्कयू टीम के सदस्यों के रुप में पहाड़ पर आग बुझाने गए युवाओं को इस दौरान सुझाव भी दिए गए. वन विभाग की और से जाल तो प्रशासन की और से तीन सौ युवाओं को आग बुझाने के उपकरण ब्लाअर उपलबध कराया गया. तीन सौ युवाओं को 10-10 टोली में बांट कर इस अभियान की शुरुआत हुई. हर टोली में 30-30 युवा सदस्य शामिल थे, जो ब्लाअर, रसद-पानी और जाल लिए पहाड़ की चढ़ाई शुरु किए. कुछ युवाओं को लाठी भी उपलब्ध कराया गया.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीहः ईद को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन, शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक हो रही चौकसी

पहाड़ के दो हजार एकड़ में फैले आग को लेकर युवाओं की टोली इस दौरान पहाड़ के हर उन हिस्सों में लगी आग को बुझाने में जुट गए। जहां आग की लपटें दिन-रात लगा हुआ था। वन विभाग और वाईल्ड लाईफ सैंचूरी के पदाधिकारियों की मानें तो आग बुझाने का अभियान शुरु हुआ है। तो अभी फिलहाल तीन से चार दिन लगने है पूरे आग पर काबू पाने के लिए। इसके लिए युवाओं को प्रशिक्षित भी किया गया कि जंगल झाड़ियों के साथ हर उन हिस्सों में ब्लाअर से आग पर कंट्रोल करें। जिसे आग पर काबू पाया जा सके। इतना ही नही पत्तों में लगी आग को भी लाठियों से बुझाने का सुझाव रेस्कयू टीम को दिया गया.

Related Articles

Back to top button