
Giridih : मंगलवार को गिरिडीह के सिहोडीह-सिरसिया स्थित कबीर ज्ञान मंदिर आश्रम में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्म महोत्सव रक्तदान शिविर लगा कर मनाया गया. इस दौरान रक्तदान शिविर में डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के साथ आरएसएस के मुकेश रंजन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष धनजंय सिंह, रेडक्रॉस के अध्यक्ष मदन विश्वकर्मा, पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, माहुरी वैश्य महामंडल के सचिव उमाशंकर चरण पहाड़ी, डा विकास माथुर, डाक्टर रितेश सिन्हा और ब्लड बैंक के चिकित्सक डा. सोहेल अख्तर भी मौजूद थे. इस दौरान सबों ने पहले मां ज्ञान का आशीर्वाद लिया. इस दौरान आश्रम परिसर में लगे रक्तदान शिविर की शुरुआत होते ही आश्रम के स्वयं सेवकों समेत काफी युवाओं और महिलाओं ने उत्साह के साथ रक्तदान किया. दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ रक्तदान का दौर शाम छह बजे तक जारी रहा. लिहाजा, इतने बड़े पैमाने पर रक्तदाताओं के ब्लड जांच के लिए गिरिडीह ब्लड बैंक समेत धनबाद और जालान हॉस्पीटल के टेक्नीशियन को भी रक्तदाताओं के ब्लड जांच के लिए बुलाना पड़ा. वहीं एक दिन में ही पूरे गिरिडीह जिले में सबसे अधिक 505 यूनिट रक्तदान कर कबीर ज्ञान मंदिर अब तक पहले स्थान पर रही. कबीर ज्ञान मंदिर के रक्तदाताओं का उत्साह देख डीसी ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह इस जिले के लिए शुभ संकेत है कि इतने बड़े संख्या में रक्तदाताओं ने मां ज्ञान के जन्म दिवस पर रक्तदान किया है. मौके पर मां ज्ञान ने कहा कि सनातन धर्म मनुष्य समाज का ऋणि होता होता है. और नर सेवा को नारायण सेवा का दर्जा सनातन धर्म में पहले से हासिल है. क्योंकि मानव सेवा से ही ईश्वर की प्राप्ति संभव है. इधर रक्तदान शिविर को सफल बनाने में आश्रम के स्वयं सेवकों की भूमिका खास रही.
इसे भी पढ़ें – IIT-ISM में हिंदी पखवाड़ा के उद्घाटन के साथ साहित्यिक प्रतियोगिताओं की हुई शुरुआत



