JharkhandKoderma

जिप प्रधान शालिनी गुप्ता ने की मुख्यमंत्री से अपील, सभी जनप्रतिनिधियों का लिया जाये सहयोग

Koderma : राज्य कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है. इसे लेकर कोडरमा जिप प्रधान शालिनी गुप्ता ने सरकार का ध्यान आकृष्ट किया.

उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि निजी चिकित्सा संस्थानों में कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए सरकार द्वारा जो दर तय किया गया है, उसपर सख्ती से अनुपालन हो. ताकि इलाज के नाम पर मरीजों, उनके परिजनों का शोषण ना हो.
अधिक से अधिक लोगों को समुचित इलाज का लाभ मिल सके. यह भी कहा कि मुख्यमंत्री जी, आपने सर्वदलीय बैठक कर राज्य की स्थिति सुधारने में सबका साथ और सहयोग तथा सुझाव लेने का बेहतर प्रयास किया.

इसमें सभी जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाय. हम जैसे जनप्रतिनिधि इस बड़ी आपदा के अवसर पर राज्य सरकार को हर तरह का सहयोग देने को तैयार हैं.

ऐसे में सरकारी व निजी अस्पताल के चिकित्सकों को निर्देश दिया जाय कि इस तरह के मामलों में कोताही ना बरतें और सुरक्षा का ध्यान रखते हुए मरीजों का तुरंत इलाज किया जाए.

इसे भी पढ़ें :गढ़वा में दो, पलामू और लातेहार में एक-एक कोरोना संक्रमित की मौत

Related Articles

Back to top button