
Koderma : जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. मंगलवार को 279 नए मरीजों के मिलने के बाद सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1606 हो गयी है. इनमें 1273 मरीज होम आइसोलेशन में है. जबकि मंगलवार को ही 94 मरीज स्वस्थ हो गए हैं.
पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमित 4 मरीजों की मौत भी हो गयी. जिले में अब तक मरीजों की मौत होने के मामले बढ़कर 47 हो गए हैं. पिछले 24 घंटे के भीतर कुल 279 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. इनमें ट्रूनेट में 124, रैपिड एंटीजन में 113 एवं आरटीपीसीआर में 42 संक्रमित शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें :29 अप्रैल तक बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की नो एंट्री




