World

कोरोना से बचने के लिए हर दिन हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा खा रहे ट्रंप

Washington: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि वह कोरोना वायरस से बचने के लिए मलेरिया की दवाई ‘हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन’ ले रहे हैं. ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा कि मैं करीब डेढ़ सप्ताह से यह (हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन) ले रहा हूं.

साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें कोविड-19 के कोई लक्षण नहीं है. गौरतलब है कि अमेरिका में पिछले तीन महीने में इस महामारी से 90,000 से अधिक लोग मारे गये हैं.

इसे भी पढ़ें- 20 मई को चक्रवात ‘अम्फान’ का खतरा, NDRF की 53 टीमें तैनात

रोज मलेरिया की एक गोली लेते हैं ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि इस संबंध में उन्होंने अपने चिकित्सकों से सलाह ली थी लेकिन व्हाइट हाउस के चिकित्सक ने इस पर कोई खास जोर नहीं दिया. उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस के चिकित्सक ने दवा लेने की सलाह नहीं दी.

मैंने उनसे पूछा था कि उनका इस बारे में क्या विचार है? उन्होंने कहा कि क्या तुम दवाई लेना चाहते हो. मैंने कहा हां मैं दवाई लेना चाहता हूं. ट्रंप ने कहा कि वह रोज मलेरिया की एक गोली लेते हैं.

इसे भी पढ़ें- श्रीनगर: सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, कॉलिंग-इंटरनेट सेवाएं बंद

कुछ दिन बाद दवा खाना बंद कर दूंगा: ट्रंप

उन्होंने कहा कि मैं रोज एक गोली लेता हूं. कुछ समय बाद मैं इसे लेना बंद कर दूंगा. मैं चाहता हूं कि इसका इलाज मिले या इसका टीका बने और यह एक दिन जरूर होगा. मुझे लगता है कि बहुत जल्द ऐसा होगा.

ट्रंप के दवाई लेने की जानकारी देने के कुछ देर बाद ही व्हाइट हाउस के डॉक्टर सीन पी. कॉनले ने कहा कि राष्ट्रपति एकदम स्वस्थ हैं और उनमें कोविड-19 के कोई लक्षण नहीं हैं. 

इसे भी पढ़ें- सोलापुर से झारखंड लौटे रहे मजदूरों की बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर समेत चार की मौत-15 घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button