
Yavatmal (Maharashtra): देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते आंकड़ों के बीच लॉकडाउन का चौथा फेज जारी है. इस लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों की वापसी का सिलसिला भी जारी है. इस बीच एकबार फिर प्रवासी मजदूर हादसे का शिकार हुए हैं.
ताजा मामला महाराष्ट्र के यवतमाल का है. जहां मजदूरों से भरी एक बस का एक्सीडेंट हो गया. इस दुर्घटना में ड्राइवर समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल बताये जा रहे हैं.
इसे भी पढ़ेंःश्रीनगर: सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, कॉलिंग-इंटरनेट सेवाएं बंद
झारखंड लौट रहे थे मजदूर
खबर है कि प्रवासी मजदूरों से भरी बस महाराष्ट्र के सोलापुर से झारखंड की ओर जा रही थी. स्टेट ट्रांसपोर्ट की ये बस यवतमाल के आरणी तहसील में हादसे का शिकार हो गई है.
Maharashtra: 4 migrant workers killed, 15 injured after a bus they were travelling in crashed into a truck, in Yavatmal, early morning today. The bus was travelling from Solapur to Jharkhand. pic.twitter.com/kEURdmqTOx
— ANI (@ANI) May 19, 2020
हादसा मंगलवार अहले सुबह उस वक्त हुआ जब बस ने डंपर को पीछे से टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में मौके पर ही बस के ड्राइवर समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 मजदूर घायल बताये जा रहे हैं. जिन्हें स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
यूपी में तीन महिला मजदूर की मौत
इससे पहले सोमवार देर रात उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में प्रवासी मजदूर हादसे का शिकार हुए. जहां मजदूरों को लेकर जा रहा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें सवार तीन महिलाओं की मौके पर मौत हो गई थी और करीब 25 मजदूरों को मामूली चोटें आयी थी. मौके पर पहुंची पुलिस राहत और बचाव अभियान चलाया था.
इसे भी पढ़ेंः20 मई को चक्रवात ‘अम्फान’ का खतरा, NDRF की 53 टीमें तैनात
इस घटना के तत्काल बाद उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिवारों को दो-दो लाख और घायलों के परिवारों को 50-50 रुपये देने की घोषणा की.
बता दें कि बीते दिनों प्रवासी मजदूरों के साथ कई हादसे हुए, जिनमें कई मजदूरों की मौत हुई थी. महाराष्ट्र के औरंगाबाद में ही रेल की पटरी पर एक हादसा हुआ था, जिसमें मालगाड़ी की चपेट में आने से 16 मजदूरों की मौत हो गई थी. वहीं यूपी के औरैया में प्रवासी मजदूर की गाड़ी, दूसरे ट्रक से टकरा गयी थी, जिसमें 25 मजदूरों की जान चली गयी थी, इनमें 12 मजदूर झारखंड के थे.
इसे भी पढ़ेंः#Corona के साथ नफरत फैला सामाजिक सौहार्द तोड़ रहे लोगों से भी है हमें लड़ना : हेमंत




