
New Delhi: दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन के चौथे फेज में कई तरह की राहत दी है. इसी कड़ी में मंगलवार से ऑड-ईवन बेसिस पर शहर के कनॉट प्लेस और खान मार्केट जैसे बड़े व्यावसायिक केंद्र खुले जा रहे हैं, हालांकि, अत्याधिक भीड़ वाले कुछ बड़े बाजार जैसे चांदनी चौक और सदर बाजार बंद रहेंगे. वही शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को भी कुछ शर्तों के साथ खोला गया है.
इसे भी पढ़ेंःसोलापुर से झारखंड लौटे रहे मजदूरों की बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर समेत चार की मौत-15 घायल
ऑड-ईवन बेसिस पर खुलेंगी दुकानें
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को ऑड-ईवन बेसिस पर बाजारों में दुकानें खोले जाने की अनुमति देने की घोषणा की. साथ ही, चेतावनी भी दी कि सामाजिक दूरी के नियमों का पालन सुनिश्चित नहीं करने वाले दुकानदारों की दुकानें बंद करवाने के साथ-साथ उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
दिल्ली: सरकार की नई गाइडलाइंस के अनुसार आज से चाय की दुकानें फिर खुली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास का दृश्य। pic.twitter.com/SfGmbsQCd3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 19, 2020
नयी दिल्ली व्यापारी संघ (एनडीटीए) के अध्यक्ष अतुल भार्गव ने कहा, ‘ हम मंगलवार यानी से कामकाज शुरू करेंगे और सरकार के आदेशानुसार ऑड-ईवन के निर्देशों का पालन करेंगे. कनॉट प्लेस इस तरह से बना हुआ है कि यहां सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने में दिक्कत नहीं आएगी.’
उन्होंने कहा कि वैसे हमें ऑड-ईवन नियम से निराशा हुई है क्योंकि इसे हर बाजार पर लागू करने के बजाय बाजार के हिसाब से फैसला लेना चाहिए था. खान मार्केट व्यापारी संघ के अध्यक्ष संजीव मेहरा ने भी मंगलवार से बाजार खोले जाने की बात कही.
वहीं, सरोजिनी नगर बाजार व्यापार संघ के अध्यक्ष अशोक रंधावा ने कहा, ‘ सरोजिनी नगर बाजार की दुकानें मंगलवार से खोली जाएंगी. साथ ही यह फैसला किया गया कि बाजार के सभी आठ प्रवेश द्वार पर एक-एक पुलिसकर्मी तैनात रहेगा और बाजार की ओर से एक प्रतिनिधि थर्मल स्क्रीनिंग उपकरण और सेनेटाइजर के साथ मौजूद रहेगा.’
इसे भी पढ़ेंःश्रीनगर: सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, कॉलिंग-इंटरनेट सेवाएं बंद
शर्तों के साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मंजूरी
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन के चौथे चरण में केंद्र सरकार ने राज्य की सरकारों को बहुत से अधिकार दिये थे. उनमें बस-टैक्सी-ऑटो के परिचालन को लेकर भी फैसला लेने का हक राज्य सरकार को दिया गया था.
Taxi services resume in Delhi today during fourth phase of nationwide lockdown till May 31. Taxi drivers say, “We welcome govt’s decision to resume taxi services. Taxis can operate with only 2 passengers at a time in a car. Govt should bring an insurance policy for taxi drivers”. pic.twitter.com/sBPVzXPFR8
— ANI (@ANI) May 19, 2020
इसी के तहत दिल्ली की केजरवाल सरकार ने शर्तों के साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मंजूरी दी है . एकबार में केवल 20 यात्री ही सफर करेंगे. वही दो सवारियों के साथ टैक्सी को भी शहर में चलने की अनुमति दी गयी है. जबकि ऑटो में एक ही सवारी लेकर चालक जा सकता है.
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल में राज्य में ज्यादातर चीजों को खोलने की अनुमति दी है. सीएम ने कहा है कि स्पोर्ट्स कैंपस खोले जाएंगे लेकिन वहां दर्शक नहीं होंगे. दिल्ली में मेट्रो ट्रेन, कॉलेज, शॉपिंग मॉल और स्विमिंग पूल बंद रहेंगे. स्कूल, कॉलेज, एजुकेशनल/ट्रेनिंग/कोचिंग इंस्टीट्यूट भी बंद रहेंगे
इसे भी पढ़ेंः20 मई को चक्रवात ‘अम्फान’ का खतरा, NDRF की 53 टीमें तैनात




