Crime NewsGiridihKhas-KhabarLead NewsNEWSRanchi

नाबालिग से शादी करने गिरिडीह पहुंचा यूपी का युवक अपने रिश्तेदारों के साथ गिरफ्तार

Giridih: यूपी के एक युवक और उसके छह रिश्तेदारों को मुफ्फसिल थाना की पुलिस ने नाबालिग के साथ विवाह करने के आरोप में बुधवार देर रात गिरफ्तार किया. आरोपी युवक योगेश कुमार यूपी के मुज्जफर नगर के चौकी थाना के बुढ़ानामोड़ का रहने वाला है.

गुरुवार को एसडीपीओ अनिल सिंह, मुफ्फसिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान, महिला थाना प्रभारी मनीता कुमारी ने बताया कि यूपी के योगेश समेत तीनों भाईयों को गिरिडीह बुलाने वाला दलाल गणेश राम ही है. गणेश राम जामताड़ा के नारायणपुर थाना के दक्षिण बहाल का रहने वाला है. पुलिस पदाधिकारियों ने बताया कि गणेश राम से नाबालिग की चाची किरण देवी का संपर्क हुआ था. और चाची किरण देवी ने ही नाबालिग के माता-पिता को पैसे का प्रलोभन देते हुए कहा कि उसकी बेटी से यूपी का एक लड़का शादी करना चाहता है. पैसे के प्रलोभन में माता-पिता तैयार हुए. इसके बाद गणेश राम से किरण देवी ने लड़के को बुलाने को कहा. इस दौरान गणेश राम के कहने पर योगेश अपने दोनों भाईयों के साथ बुधवार को गिरिडीह पहुंचा. जहां झरियागादी में देर रात शादी की तैयारी चल रही थी तभी पुलिस ने अचानक छापेमारी कर सातों आरोपियों को दबोचा. देर रात छापेमारी के बाद दूसरे दिन गुरुवार को पुलिस ने नाबालिग को बाल संरक्षण इकाई को सौंप दिया.

Related Articles

Back to top button