
Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष नीरज सिंह की अध्यक्षता में बिष्टुपुर तिलक पुस्तकालय में पहली कार्यकारिणी की बैठक हुई. इसमें युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कोल्हान प्रमंडल के प्रभारी कुलदीप कुमार रवि, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश साहू, मोहम्मद नौशाद व शिवनंदन सिंह, प्रदेश सचिव राहुल राय, खेल प्रकोष्ठ के जिला महासचिव साजन सिंह मौजूद थे.
बैठक में नगर, प्रखंड कमेटी का गठन, पंचायत चुनाव, युवा आयोग का गठन, झारखंड के युवाओं की बेरोजगारी पर विचार-विमर्श किया गया. उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार रवि ने सहित सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि युवा कांग्रेस को एक अलग पहचान देने के लिए पूरे जोर शोर से लग जाने की जरूरत है. युवा युवा कांग्रेस के जितने भी लोग निर्वाचित हुए हैं, सभी एकजुट होकर कार्य करें.
बैठक में इनकी रही मौजूदगी
बैठक में जिला उपाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर, बैजनाथ हांसदा, सरायकेला खरसावां के जिला उपाध्यक्ष सुमित कुमार, मंगल देव सिंह, सचिन कुमार, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अध्यक्ष नीरज साहू, जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा से भवानी सिंह, जुगसलाई विधानसभा अध्यक्ष वैभव उपाध्याय, घाटशिला विधानसभा अध्यक्ष शंकर भैरहा, सुनील प्रसाद, गौतम कुमार, नवनीत मिश्रा, आशीष कुमार सिंह, मोहम्मद शहबाज, शिव प्रकाश, आशीष मंडल आदि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.
ये भी पढ़ें- E Kalyan Portal दोबारा खोलने के आंदोलन में छात्रों की हुई जीत, 18 से 28 फरवरी तक कर सकते हैं छात्रवृत्ति के लिए आवेदन




