
Ranchi : 6 से 9 मार्च तक 29 वीं जूनियर राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन दरभंगा (बिहार) में होना है. इसके बाद 28 से 31 मार्च तक सीनियर राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन नागपुर (महाराष्ट्र) में होगा. झारखंड की जूनियर और सीनियर टीम के लिए 20 फरवरी को सेलेक्शन ट्रायल होगा. झारखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव अजय कुमार साव के अनुसार 20 फरवरी को धनबाद में फागू महतो हाई स्कूल, कपूरिया के ग्राउंड के अलावा गोड्डा में प्लस टू हाई स्कूल के ग्राउंड और लोहरदगा में डीसी ऑफिस के समीप स्थित कचहरी मैदान में सुबह 10 बजे से सेलेक्शन ट्रायल होना है. इसमें जूनियर (बालक- बालिका) और सीनियर (पुरुष-महिला) का चयन होगा.
इसे भी पढ़ें:भारत के अमन ने Google की 280 गलतियां निकालीं, मिला ₹ 65,00,00,000 का इनाम, गुगल ने बताया टॉप रिसर्चर
इसका रखें ध्यान
अजय साव के मुताबिक सेलेक्शन ट्रायल में जो भी खिलाड़ी शामिल होंगे, उन्हें कोरोना से बचाव का वैक्सीन लिया होना जरूरी होगा. इसका प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और अपने जिले के टेनिस बॉल क्रिकेट संघ से प्राप्त अनुशंसा पत्र भी साथ लाना होगा.
प्रतिभागी चयन स्थल पर धनबाद में सरफराज अहमद (फोन नं 7909016048), गोड्डा में सुरजीत झा (फोन नं 9934527496) और लोहरदगा में शाकिब आलम (फोन नं 8789243131) से संपर्क कर सकते हैं. जिले में चयन शिविर में सुविधा अनुसार वहां प्रतिभागी भाग ले सकते हैं.
इसे भी पढ़ें:राज्यपाल ने चित्रकारों को सम्मानित किया, कहा-चित्रकारी के जरिये झारखंड की समृद्ध कला और विरासत को दर्शाया है




