ChaibasaJamshedpurJharkhandRanchi

Indian Railway, IRCTC: रेल यात्री ध्‍यान दें- आज देर से चलेगी हट‍िया-टाटा पैसेंजर ट्रेन, देख लें समय

Jamshedpur: अगर आपने रेल यात्रा की योजना बना रखी है तो आपके ल‍िए जरूरी खबर है. लिंक रेक देर से चलने के कारण रांची रेल मंडल से चलनेवाली ट्रेन संख्या 08196 हटिया – टाटानगर पैसेंजर ट्रेन के खुलने के समय में बदलाव क‍िया गया है. पांच जुलाई यानी मंगलवार को यह ट्रेन पूर्व न‍िर्धार‍ित समय से नहीं खुलेगी. यह ट्रेन अपने निर्धारित समय 18:10 बजे के स्थान पर 1 घंटा 40 मिनट देरी से अर्थात 19:50 बजे हटिया से टाटानगर के ल‍िए प्रस्थान करेंगी.
ल‍िंक रेक की वजह से इस ट्रेन के देर से खुलने की समस्‍या नई नहीं है. 22 जून बुधवार को भी हटिया-टाटानगर पैसेंजर ट्रेन न घंटे पांच मिनट विलंब से रवाना हुई थी. इस ट्रेन को शाम 6:10 बजे रवाना होना था, परंतु यह ट्रेन रात 9:15 बजे रवाना हुई थी. यह समस्या लिंक रेक विलंब से आने के कारण हुई थी.

ये भी पढ़ें- JAMSHEDPUR : बच्ची के शव को पुलिस ने रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों से किया बरामद, मां-बाप ने कर दी थी हत्या

Related Articles

Back to top button