Crime NewsJamshedpurJharkhand

जमशेदपुर : सिदगोड़ा में ब्राउन शुगर बेचते युवक पकड़ाया, साकची में चोरी की मंशा से घूमता एक गिरफ्तार

Jamshedpur : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र से ब्राउन शुगर बेचते हुये एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वहीं, साकची में चोरी की मंशा से घूम रहे एक युवक को पुलिस ने धर-दबोचा है. एक मामला सिदगोड़ा के तेरह नंबर क्वार्टर के पास का है. जानकारी के मुताबिक दीपक कुमार भट्ट नामक युवक आस-पास घूम-घूमकर ब्राउन शुगर बेच रहा था. इसकी सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को धर-दबोचा. तलाशी लेने पर उसके पास से दो पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया. पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया. उसे थाना लाया गया, जहां पूछताछ के बाद एमजीएम अस्पताल में मेडिकल जांच कराकर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

चोरी करने की नियत से घूम रहा राहुल गिरफ्तार

दूसरी ओर पुलिस ने साकची बाजार में चोरी करने की नियत से घूम रहे राहुल नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है. वह भुईयांडीह का रहने वाला है. बीती रात ही बाजार में संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था. इस बीच पुलिस की पेट्रोलिंग वाहन को देख वह छुप गया. हालांकि पुलिस की नजर उस पर पड़ गयी. पुलिस ने जब पकड़कर उससे पूछताछ की तो वह बार-बार अपना नाम बदल रहा था. उससे साकची थाने में लाकर कड़ाई से पूछताछ की गयी तो उसने अपना सही नाम और पता बताते हुये पुलिस के समक्ष अपनी असली मंशा जाहिर की. उसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मेडिकल कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया

ये भी पढ़ें-Jamshedpur Crime Update : नशे के कारोबारियों पर पुलिस का शिकंजा, सोनारी में 10.75 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button