Crime NewsJamshedpurJharkhand

गोलमुरी में हथियार के बल पर मोबाइल और रुपये लूट कर भागता युवक पकड़ाया, चूहा फरार, बाइक बरामद

Jamshedpur : गोलमुरी पुलिस ने जेम्को के आजाद बस्ती निवासी रोशन गोस्वामी से हथियार के बल पर मोबाइल और रुपए लूटकर भागते युवक आयुष नाग को धर-दबोचा. वह बिरसानगर ट्रक गिट्टी मशीन के पास का रहने वाला है. हालांकि इस दौरान उसका साथी गोलमुरी नामदा बस्ती का रहने वाला शक्ति सिंह उर्फ चूहा भागने में सफल रहा. पुलिस ने पकड़े गए आयुष के पास से मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक संख्या- jh05al-6919 बरामद किया है. इस संबंध में रोशन गोस्वामी के बयान पर दोनों के खिलाफ गोलमुरी थाना में मोबाइल और रुपए लूटने का प्रयास करने का मामला दर्ज किया गया है. घटना बीती देर रात तब घटी जब रोशन गोस्वामी अपने घर लौट रहे थे. इसी बीच नीलडीह के पास अपराधियों ने हथियार के बल पर रोशन को रोका और नकद रुपए और मोबाइल छीन कर भागने लगे. उसी दौरान दोनों आपस में टकराकर गिर पड़े. तभी सूचना पाकर मौके पहुंची पुलिस पहुंची ने एक युवक को पकड़ा लिया, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा. फरार युवक का अपराधिक रिकॉर्ड है. वह कई बार जेल जा चुका है. पुलिस जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है.

इसे भी पढ़ें – जुबली पार्क पर बन्ना-बीजेपी के सुर मिले, अभय सिंह के मुकाबले उतरी मंत्री की फौज

Related Articles

Back to top button