Jamshedpur

अभिभावकों के अपमान से आहत सिदगोड़ा रामकृष्ण मिशन स्कूल के प्राचार्य ने  दिया इस्तीफा

Jamshedpur : सिदगोड़ा के रामकृष्ण मिशन स्कूल में एक छात्र के पास से मोबाइल पकड़े जाने के बाद स्कूल के अभिभावकों की ओर से प्राचार्य का घेराव किए जाने से खुद को अपमानित महसूस कर  रहे स्कूल के प्राचार्य ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. अभिभावकों ने स्कूल के प्राचार्य को तबतक घेरे रखा, जब तक कि उन्होंने मोबाइल वापस नहीं किया. अंत में प्राचार्य ने मोबाइल वापस कर दिया . इसके बाद अभिभावक तो वापस लौट गए, लेकिन अपमान से आहत प्राचार्य ने इस्तीफा दे दिया.

इसे भी पढ़ें- जैक ने इंटर स्पेशल परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, साइंस में 62 फीसदी पास

 

Related Articles

Back to top button