Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur : मोबाइल मांगने पर युवक पर उस्तरा से हमला, पड़ोसियों पर आरोप

Jamshedpur : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानागर के युवक गोलू (22) उस्तरा से हमला किया गया. शुक्रवार सुबह हुई इस घटना में गोलू गंभीर रुप से घायल हुआ. घरवालों ने उसे एमजीएम पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. गोलू ने अपने पड़ोसी विककी सरकार और उसके परिवार पर उसपर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है. गोलू ने बताया कि विक्की सरकार ने उसका मोबाइल ले लिया था. वह अपना मोबाइल मांगने उसके घर गया था. इसी दौरान विक्की और उसके परिवार के लोगों ने मारपीट शुरू कर दी. उसपर उस्तरा से हमला लर दिया. वह इस घटना को लेकर विक्की और उसके परिवार का कहना है कि गोलू उसके घर में चोरी करने की नियत से गुस्सा था. इसका विरोध करने पर गोलू ने हमला कर दिया.

Related Articles

Back to top button