JharkhandRanchi

झारखंड में इंडी गठबंधन: अबतक एक भी मुसलमान को टिकट की गारंटी नहीं, इरफान अंसारी ने कांग्रेस को चेताया

Ranchi: कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने झारखंड में किसी भी एक सीट पर मुस्लिम कैंडिडेट देने की मांग फिर उठायी है. साथ ही कांग्रेस से इस मामले में विचार करने और मुस्लिम समाज की अनदेखी नहीं करने की अपील की है. सोशल मीडिया (एक्स) पर अपनी राय साझा करते हुए कहा है कि 18% आबादी होने के बावजूद झारखंड में एक सीट मुसलमान को नहीं देना पार्टी की बहुत बड़ी भूल है. यह आत्मघाती कदम होगा. पार्टी के इस निर्णय से समाज में भारी आक्रोश है. इतनी बड़ी आबादी को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए.

इसे भी पढ़ें- झामुमो नेता नजरूल ने पीएम मोदी को जमीन में दी गाड़ने की धमकी, अमर बाउरी ने चुनाव आयोग से की एक्शन लेने की अपील

कुछ नेताओं ने भ्रम फैलाया है कि अगर मुसलमान को टिकट दिया गया तो वोट ध्रुवीकरण हो जाएगा. तो इसकी क्या गारंटी है कि अन्य जिसको भी टिकट दिया जा रहा है, वह जीत जाएगा. इरफान के मुताबिक, 2%,3%,4% वालों को टिकट मिल रहा है तो क्या 18 % वाला सिर्फ वोट देने के लिए हैं. पार्टी इस पर विचार करे. नहीं तो लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा पर भी इसका गहरा प्रभाव पड़ेगा. मुसलमान के वोट को कांग्रेस पार्टी हल्के में ना ले. कांग्रेस पार्टी द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय को नजरअंदाज करने का ही नतीजा है कि अन्य राज्यों में इनका वोट क्षेत्रीय पार्टी की तरफ चला गया है. मुसलमान अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है. पार्टी इस पर पुनः विचार करे. इतनी बड़ी आबादी वाले समाज को अनदेखा ना करे.

इसे भी पढ़ें- बड़गाई अंचल की जमीन घोटाले मामला: पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की जमानत पर ईडी ने जवाब के लिए मांगा समय

फुरकान के लिए चिंता

गौरतलब है कि कांग्रेस की ओर से लोहरदगा (कैंडिडेट- सुखदेव भगत), खूंटी (कालीचरण मुंडा) और हजारीबाग (जेपी पटेल) से कैंडिडेट फाइनल कर लिया है. धनबाद, गोड्डा, रांची चतरा जैसी सीटों पर अबतक फैसला नहीं हो सका है. कहा जा रहा है कि इरफान अंसारी अपने पिता और पूर्व सांसद फुरकान अंसारी को गोड्डा सीट से टिकट दिलाने की कोशिश में हैं. कांग्रेस से किसी एक सीट विशेषकर गोड्डा से अल्पसंख्यक समाज (मुसलमान) को टिकट दिए जाने की वकालत कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button