
Giridih: गिरिडीह के धनवार में एक समुदाय के युवक ने दूसरे समुदाय के युवक को अपने कुछ साथियों के साथ चाकू से वार कर घायल कर दिया. घटना धनवार के गोरहंड गांव से जुड़ा हुआ है. सोमवार की देर रात हुए घटना के बाद हालात खराब न हो, तुरंत थाना प्रभारी नंदू पॉल भी घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए.
लेकिन चाकूबाजी की घटना में युवक नीरज गंभीर रूप से घायल हुआ है. इतना ही नहीं जख्मी हालत में आरोपी युवक अख्तर अंसारी और उसके साथी आसूफ अंसारी, साहिद अंसारी, अरमान अंसारी, वारिश अंसारी और अफजल अंसारी लात जूते से पिटता रहा. जब नीरज ने घायल अवस्था में सहयोग के लिए हल्ला करना शुरू किया. तो सारे आरोपी गांव से फरार होने में सफल रहे. लेकिन पुलिस इन सारे आरोपियों को दबोचने में जुटी हुई है.
फिलहाल घटना के बाद गांव में मामूली तनाव है लेकिन खुद थाना प्रभारी समेत पुलिस जवान गोरहंद में कैंप किए हुए है. इधर थाना प्रभारी नंदू पॉल ने बताया की चाकूबाजी की ये घटना एक समुदाय की लड़की का मोबाइल नंबर उसे दूसरे समुदाय के अख्तर अंसारी ने सोमवार की शाम उस वक्त मांगा.
जब नारायण राणा की बेटी और घायल नीरज की बहन गोरहंद गांव के रास्ते खाना बनाने के लिए घर के समीप पंचखेरो डैम से पानी लेकर लौट रही थी. इसी दौरान अख्तर अंसारी उसे बीच रास्ते में रोक कर उसका फोन नंबर मांगा, नीरज की बहन घर लौटी. और पूरे मामले की जानकारी भाई नीरज को दी.
इसके बाद नीरज अख्तर अंसारी के पास जा कर बहन का मोबाइल नंबर मांगने का कारण पूछा. तो दोनो में बहस शुरू हो गया. इस दौरान लोगों ने दोनों को समझा बुझाकर वापस भेज दिया. लेकिन सोमवार की शाम जब नीरज लघुशंका के लिए डैम की तरफ जाने लगा. तो पहले से दोस्तों के साथ छिप कर बैठे अख्तर ने अपने दोस्तों के साथ नीरज को पकड़ लिया. और गाली गलौज करने लगा.
इस दौरान जब नीरज ने विरोध किया, तो अख्तर के दोस्त अरमान ने पीछे से नीरज पर चाकू से वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. इसके बाद भी अख्तर और उसके दोस्त शांत नही हुए, और लोहे के फाइटर से नीरज पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया, और लात जूते से पीटने लगा. जब नीरज ने सहयोग के हल्ला किया तो सारे आरोपी वहा से फरार हो गए.




