
Special correspondent
Ranchi : राज्यभर में चलाये जा रहे आपके अधिकार, आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत झारखंड में अब तक 33.38 लाख से अधिक आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया है. वहीं, कुल 35,95,581 आवेदन में से अब तक 1,10,201 आवेदन लंबित रह गये हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को इन लंबित मामलों की समीक्षा करने वाले हैं. इससे पूर्व मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने भी समीक्षा कर लंबित मामलों पर चिंता जतायी थी और सभी विभागों और उपायुक्तों को पत्र लिखकर लंबित मामलों के निष्पादन का निर्देश दिया था. राज्यभर में 15वें वित्त आयोग से स्वीकृत योजनाएं 337 पेडिंग हैं, वहीं पीएम आवास योजना की भी 77 हजार से अधिक आवेदन, कृषि लोन माफी के 1 हजार, नया किसान क्रेडिट कार्ड के 98, सेवा का गांरटी एक्ट के तहत 933, पेयजल के 12 सौ व हेंडपंप 766 आवेदन लंबित हैं. इसके अलावा ई-श्रम पोर्टल, वन अधिकार, नरेगा नया जॉब कार्ड, फूलो-झानो आशीर्वाद योजना, खाद्य सुरक्षा अधिनियम,नरेगा अंतर्गत नई योजनाओं की स्वीकृति समेत तमाम विभागों के अंतर्गत चल रही योजनाओं के विरूद्ध दिए गये आवेदन के निबटारा कैंप लगाकर करने का निर्देश दिए गये हैं.
एक्टिविटी जो किए गये
कैंप लगाये गये-6,867, आवेदन निबंधित हुए-35,95,581, आवेदन निष्पादित हुए-33,38,807, आवेदन रिजेक्ट हुए-1,46,573, आवेदन लंबित-1,10,201

इसे भी पढ़ें: चान्हो में प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस




