
Ranchi :राजधानी रांची के चान्हो इलाके में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक प्रेमिका का नाम खुशबू कुमारी है. वहीं आरोपी प्रेमी का नाम राजू उरांव है. पुलिस को प्रारंभिक जानकारी मिली है कि खुशबू कुमारी और राजू उरांव दोनों प्रेम प्रसंग में थे और लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे. युवक राजू उरांव अपनी प्रेमिका की हत्या कर फरार हो गया है. वहीं पुलिस को जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है.




