JharkhandLead NewsRanchi

POLITICAL GOSSIP : बीजेपी में परिवारवाद बढ़ावे की कवायद- मंत्री अर्जुन मुंडा चाह रहे पत्नी लड़े चुनाव, तो अन्नपूर्णा कर रहीं बेटे को प्रोजेक्ट

Akshay Kumar Jha

Ranchi : कहने को तो हर बार बीजेपी ने कांग्रेस को परिवारवाद के मोर्चे पर घेरा है. लेकिन राजनीति हो या आम जिंदगी, रिश्ता हमेशा परिवारवाद को बढ़ावा देने की जुगत में रहता है. झारखंड में लोकसभा चुनाव से पहले विधानसभा की रणनीति पर कुछ बड़े नेता काम कर रहे हैं. वो ऐसे नेता हैं जो जानते हैं कि लोकसभा में उनकी भागीदारी को फिलहाल कोई दिक्कत नहीं है. इसलिए क्यों नहीं विधानसभा चुनाव पर भी दांव आजमाया जाये. बीजेपी में सिर्फ परिवारवाद को बढ़ावा देने पर ही काम नहीं हो रहा है. बल्कि ऐसे नेता जो हैं तो लाइम लाइट में, लेकिन जनप्रतिनिधि नहीं बन पाये हैं, वो भी इस बार टिकट लेकर अपनी किस्मत आजमाना चाह रहे हैं. कोई बड़ा नेता किसी की टिकट काट कर अपनी जगह बनाना चाह रहा है, तो कोई नेता लोकसभा में खुद और विधानसभा में परिवार के सदस्यों को मजबूती में खड़ा करने की जुगाड़ में है. वैसे राजनीति में कुछ भी कहना हमेशा से जल्दबाजी रहती है.

अर्जुन मुंडा और अन्नपूर्णा देवी दोनों लगे हैं सेटिंग में

केंद्र सरकार में मंत्री अर्जुन मुंडा और केंद्र सरकार में राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी दोनों ही अपनी विरासत को आगे बढ़ाने के कवायद में जुटे हैं. वैसे तो फिलहाल सारा मामला नर्सरी स्टेज में है. लेकिन गोटी बैठ गया तो मामला फलदायी हो सकता है. अर्जुन मुंडा हमेशा से जमशेदपुर क्षेत्र से जाने-जाते रहे हैं. पिछले लोकसभा चुनाव में कुछ वोटों के अंतर से वो खूंटी लोकसभा चुनाव जीत पाये. एसटी उम्मीदवार होने का उन्हें फायदा मिला और वो केंद्र में बतौर मंत्री काबिज हुए. आनेवाले आम चुनाव में भी वो अपना टिकट लगभग फाइनल मान कर हर रणनीति पर काम कर रहे हैं. लेकिन फोकस में विधानसभा चुनाव भी है. अर्जुन मुंडा आनेवाले विधानसभा चुनाव में अपनी पत्नी मीरा मुंडा को मैदान में उतार सकते हैं. ऐसा बीजेपी के पुख्ता सूत्रों ने कन्फर्म किया है. हर लिहाज से खरसावां सीट ही विधानसभा के लिए बेहतर होगा और इस बात को श्री मुंडा भलीभांति जानते हैं. ग्राउंड लेवल पर भी इसकी तैयारी हो रही है. आगे क्या होगा यह बताना मुश्किल है. वहीं कोडरमा से सांसद और राजद की पुरानी कद्दावर नेता अन्नपूर्णा देवी भी कुछ ऐसी ही रणनीति पर काम कर रही हैं. फिलहाल वो बीजेपी से कोडरमा की सांसद हैं. अन्नपूर्णा देवी को राजनीति अपनी मेहनत से ज्यादा ससुराल से मिली. रमेश प्रसाद यादव, जो कभी राजद के कद्दावर नेता हुआ करते थे, उनके देहांत के बाद उननी पत्नी अन्नपूर्णा देवी एक जनप्रतिनिधि के रूप में ऊभर कर आयीं. लेकिन अब वो अपनी राजनीतिक विरासत को बढ़ावा देना चाह रही हैं. उनके बेटे मयंक यादव को वो कोडरमा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ाने की रणनीति पर काम कर रही हैं. उन्होंने भी इस काम के लिए ग्राउंड लेवल पर काम करना शुरू कर दिया है. लेकिन बीजेपी के शीर्ष पदाधिकारी इसपर क्या फैसला लेते हैं, यह काफी दूर की बात होगी. फिलहाल इसे एक राजनीतिक गॉसिप ही कह सकते हैं.

इसे भी पढ़ें – पांच दिनों की रिमांड पर भेजे गए न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल, ED करेगी पूछताछ

Related Articles

Back to top button